Categories: Crime

5000 ईनामी मोस्टवांटेड क्रिमिनल को फरीदाबाद पुलिस ने पलवल से किया गिरफ्तार

अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान में आयुक्त श्री ओ पी सिंह, पुलिस उपायुक्त अपराध व सहायक पुलिस उपायुक्त अपराध के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सैक्टर 17 प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर व उनकी टीम ने 5000 रुपये के ईनामी मोस्टवांटेड योगेश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है

5000 ईनामी मोस्टवांटेड क्रिमिनल को फरीदाबाद पुलिस ने पलवल से किया गिरफ्तार

दिनांक 26-11-2020 को गुप्त सुचना मिलीं कि पलवल जिले के गाँव जलाह्का का रहने वाला योगेश अपने घर वालों से मिलने आयेगा।
गुप्त सुचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उच्च अधिकारियो को अवगत किया गया और आरोपी के घर रेड की गयी। आरोपी योगेश पुलिस को देख कर बचने की नियत से अपने घर की छत से कूद कर भागने लगा।

क्राइम ब्रांच की टीम ने साहस का परिचय देते हुए छत से कूद कर आरोपी का पीछा किया। आरोपी योगेश छत से कूदने की वजह से ज्यादा भाग नही सका और वही गिर गया जिसे तुरन्त काबू किया गया।

आरोपी ने बताया कि उसके दोनों पैरों में दर्द हो रहा है, आरोपी को BK हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया तो पता चला कि आरोपी के दोनो पैरों की हड्डी में फ्रैक्चर है।

आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने जून 2020 में अपने दोस्त सोनू व अन्य साथियों के साथ मुजेसर की मच्छी मार्केट में अंसार अली के ऑफिस में उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में उनके खिलाफ थाना मुजेसर में लड़ाई झगड़े व अवैध हथियार के जुर्म के तहत मुकदमा नंबर 303 दर्ज किया गया था

आरोपी के पांच अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। परंतु आरोपी योगेश गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश में फरारी काट रहा था।

आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक कार भी बरामद की गई है।

आरोपी को आज अदालत में पेश करके नीमका जेल भेजा गया ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago