Categories: Politics

देश के हलधरों के लिए सात समुंदर पार से बजा डंका, पंजाब के किसान सलाम के हकदार से गूंजा परदेश

कृषि बिल अध्यादेश के खिलाफ सैकड़ों किसान अपने हक के लिए दिल्ली के बॉर्डर पर जमे हुए हैं, और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में जहां विपक्षी पक्ष द्वारा भी हलदारों के लिए सहयोग का राग अलापा जा रहा है।

वहीं सात समंदर पार भी किसानों की बेबसी पहुंच चुकी है, और उनकी सहायता के लिए सात समुंदर पार भी राजनीतिक दल किसानों के मुद्दे पर मंच पर एकत्रित हो गए हैं।

देश के हलधरों के लिए सात समुंदर पार से बजा डंका, पंजाब के किसान सलाम के हकदार से गूंजा परदेश

दरअसल, कनाडा में तमाम राजनीतिक दल हरियाणा और पंजाब के किसानों के लिए एकत्रित होकर मंच पर आए और खुले दिल से किसानों का समर्थन किया। वही कनाडा के भारतवंशी नेताओं का कहना था कि पंजाब के किसान वाक्य सलाम के हकदार है।

वहीं उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ी जा रही है। ऐसे में जरूरत है कि उन्हें ना ही रोका जाए। इतना ही नहीं मंच के अलावा तमाम नेतागण ने सोशल मीडिया यानी ट्विटर के माध्यम से इस मुद्दे को जोरों शोरों से उठाया और किसान हित के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिखाया।

वैंकुवर से सांसद सुख धालीवाल का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन किसान का हक है। खासकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में किसानों को यह अधिकार है। वह निजी तौर पर किसानों को लेकर काफी परेशान हैं। ब्रिटिश कोलंबिया की विधायक रचना सिंह का कहना है कि किसानों के साथ जिस तरह से व्यवहार किया गया है, उससे वह काफी आहत हुई हैं।

कनाडा के ब्रैंप्टन नार्थ से सांसद रूबी सहोता ने पंजाब के किसानों पर पानी की बौछार की तस्वीरों को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि यह फोटो दिल दहला देने वाली हैं। ब्रैंप्टन साउथ से सांसद सोनिया सिद्धू का कहना है कि उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों ने ऐसी तस्वीरें भेजी हैं, जिसमें किसानों को जबरन रोकने के लिए पानी की बौछार व आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

इन तस्वीरों को देखकर काफी दर्द महसूस हुआ। भारत सरकार को किसानों के साथ मामला बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से निपटाना चाहिए। ब्रैंप्टन ईस्ट से सांसद मनिंदर सिद्धू का कहना है कि किसानों के साथ धक्केशाही की तस्वीरों से काफी दर्द महसूस हुआ है। किसानों के साथ अच्छे ढंग से बर्ताव किया जाना चाहिए।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago