Categories: Crime

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने धोखाधड़ी के मामले में नोएडा के 2 बिल्डर चचेरे भाइयों को किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल की टीम ने धोखाधड़ी के मामले में दो बिल्डर चचेरे भाइयों सुमित और वैभव को नोएडा से गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने धोखाधड़ी के मामले में नोएडा के 2 बिल्डर चचेरे भाइयों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ थाना बीपीटीपी में शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सितंबर 2020 में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में इरा बिल्डर से नोएडा में एक फ्लैट बुक किया था जिसमें 3 लाख 50 हज़ार रुपये डाउन पेमेंट लेने के पश्चात 3 वर्ष तक हमने बिल्डरों को किस्त में पैसा दिया था परंतु वर्ष 2014 तक बिल्डर ने फ्लैट मुहैया नहीं करवाया। इसके पश्चात शिकायतकर्ता ने फ्लैट नहीं लेने की बात बिल्डर को कहीं और अपने पैसे वापस मांगे परंतु बिल्डर शिकायतकर्ता के पैसे लौटाने में आनाकानी करता रहा। काफी समय बीतने के पश्चात भी जब शिकायतकर्ता को उसके पैसे वापस नहीं मिले तो उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 व आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने 26 नवंबर को बिल्डर के घर रेड कर 2 आरोपियों को धर दबोचा जबकि इनका एक साथी हेम सिंह जोकि वैभव का पिता है, अभी भी फरार चल रहा है। दोनो आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के लिए अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

पूछताछ करने पर सामने आया कि काम ठप होने की वजह से वे शिकायतकर्ता को फ्लैट नहीं दे पाए और इनके पैसों की सारी जानकारी एक के तीसरे साथी वैभव के पिता हेम सिंह के पास है।

पूछताछ करने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। आरोपी वैभव के पिता की तलाश की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago