यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बसेगा एक और औद्योगिक शहर, इन जिलों के लोगों की होगी ‘बल्ले-बल्ले’

एक और शहर बसाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान पर प्रदेश सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे राया (मथुरा) के पास 9350 हेक्टेयर में नया वृंदावन शहर बसाया जाएगा।

नए शहर में सबसे अधिक जोर पर्यटन पर होगा। आपको बता दे कि इसको बसाने में करीब 7 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण ने एक और शहर बसाने के लिए योजना तैयार कर ली है। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे राया में नया शहर बसाया जाएगा। इसका मास्टर प्लान बन गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बसेगा एक और औद्योगिक शहर, इन जिलों के लोगों की होगी 'बल्ले-बल्ले'

सरकार ने इसको मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इसके बनने के साथ ही कई जिलों के गावों का तेजी से विकास हो सकेगा। दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे किनारे 11104 हेक्टेयर में बसने वाले शहर का नाम टप्पल बाजना अर्बन सेंटर रखने पर विचार किया जा रहा है।

प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो इस नए शहर में लॉजिस्टिक एवं वेयर हाउसिंग कलस्टर तैयार किया जाएगा।

बता दें कि यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत छह जिले आते हैं और प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे आता है। अधिकारियों का कहना है कि जेवर में एयरपोर्ट बनने की घोषणा होने के बाद अब नए शहर बसाने की जरूरत है।

क्योंकि तेजी से लोगों का रुझान यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण लोगों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पहले से ही तैयारी करने की जरूरत है।

इसी को ध्यान में रखते हुए टप्पल बाजना में नया औद्योगिक शहर बसाने का फैसला किया गया है। वहीं यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि अब नए शहर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनवाई जाएगी।

इसके लिए जल्द एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसका काम जेवर एयरपोर्ट के साथ शुरू होगा। अगले 4 साल में इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Pehchan Media

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago