हरियाणा बना हिमाचल, दिसंबर के महीने से पहले ही ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

सर्दियों के सबसे सर्द माने जाते हैं साल के 2 महीने- दिसंबर और जनवरी। दिसंबर का महीना अभी शुरू ही हुआ है और हरियाणा प्रदेश के तापमान ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिसंबर के महीने से पहले ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं जिसने लोगों को कब कपाती ठंड का एहसास हो रहा है।शीतलहर के साथ ही सूखी ठंड पड़ने के कारण काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा बना हिमाचल, दिसंबर के महीने से पहले ही ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

हालात यह है कि रविवार को नारनौल हिसार सोनीपत पानीपत और रोहतक पर रात्रि तापमान 5 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले 12 वर्षों में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान कभी भी इतना कम नहीं हुआ है। प्रदेश में शीतलहर का असर किस प्रकार लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है इसका अंदाजा आप लगा ही सकते हैं।

नारनौल में तो ठंडी रातों ने हिमाचल प्रदेश के शिमला धर्मशाला और सोलन जैसे पहाड़ी क्षेत्र को भी पीछे छोड़ दिया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दूसरे स्थान पर धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस और सोलन में 5.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा और इन सभी इलाकों से ठंडा रहा हरियाणा का नारनौल।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ का कहना है कि राज्य में 1 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश रहने की संभावना है। ऐसे में सूखी ठंड के कारण लोगों को अधिक सावधानी और एहतियात बरतने की जरूरत है।

रात्रि में तापमान में गिरावट होने की संभावना के कारण कई इलाकों में अल सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश में विभिन्न जिलों में तापमान

शहर- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 23.0- 8.3

भिवानी- 23.8- 8.2

पंचकूला- 23.3- 10.2

फरीदाबाद- 26.2- 8.5

गुरुग्राम- 24.5- 7.5

हिसार- 24.0- 5.8

करनाल- 23.4- 8.0

कुरुक्षेत्र- 25.3- 8.0

नारनौल- 28.5- 5.3

रोहतक- 21.5- 6.8

सिरसा- 24.5- 8.1

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago