Categories: Faridabad

दुल्हन जैसे सजने को तैयार है स्मार्ट सिटी,हर मेट्रो पिलर पर किया जाएगा रंगरोगन का कार्य

शहर को सुंदर बनाने के लिए मेट्रो और एलिवेटेड रोड के पिलर पर पेंटिंग का काम किया जा रहा है। विशेषज्ञो की मदत से मेट्रो पिलर पर जल्द ही कृषि और स्थानीय लोक कला का नजारा 3-डी लेजर लाइट पेंटिंग में दिखाई देगा। अंधेरे में भी यह पेंटिंग आकर्षण का केंद्र होंगी।

दुल्हन जैसे सजने को तैयार है स्मार्ट सिटी,हर मेट्रो पिलर पर किया जाएगा रंगरोगन का कार्य

मेट्रो पिलरों पर 3डी कलाकृतियों से शहर की अलग पहचान बनेगी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गई है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी के साथ टेंडर भी जारी कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बड़खल मेट्रो स्टेशन से लेकर अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के बीच आने वाले 138 मेट्रो पिलरों पर रंगबिरंगी कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। इसके लिए बाहर से कलाकारों को बुलाया जाएगा। मेट्रो ने भी पिलरों की साफ-सफाई शुरू कर दी है।

मेट्रो पिलर पर 3-डी लेजर पेंटिंग बनने के बाद उसे साफ-सुथरा रखना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के लिए एक चुनौती होगी। इसे देखते हुए पेंटिंग को पिलर के आठ फीट ऊपर से उकेरा जाएगा। पिलर पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों के लिए एक चेतावनी बोर्ड भी होगा। साथ ही पिलर पर पोस्टर लगाने वालों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी के तहत शहर को सुंदर बनाने के लिए सबसे पहले नेशनल हाइवे को सुंदर बनाने पर सहमति बनी। आगरा मथुरा जाने के लिए लोग इसी नेशनल हाइवे का इस्तेमाल करते हैं। इस वक्त हाइवे के दोनों तरफ काफी गंदगी है। पहले चरण में शहर का 1276 एकड़ एरिया ही स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत बड़खल मेट्रो स्टेशन, ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन और अजरौंदा मेट्रो स्टेशन आते हैं, जिन पर पेंटिंग की जाएगी। मेट्रो पिलर पर पेंटिंग बनाने के लिए 50 से अधिक कलाकृतियों को पीपीटी (पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन) में दिखाया गया। इन पेंटिंग में कृषि से लेकर स्थानीय लोक कलाएं होंगी।

नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ में इस तरह की कलाकृतियों से शहर की खूबसूरती दोगुनी हुई है। स्मार्ट सिटी की टीम ने भी इन शहरों का अध्ययन किया और वहां के अधिकारियों से संपर्क कर एक रिपोर्ट तैयार की। इसके तहत 3डी लेजर पेंटिंग मेट्रो पिलर पर बनाई जाएंगी। ये काम 2 करोड़ 70 लाख रुपये में होगा।इसके देखरेख का जिम्मा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ही करेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago