एक एक सांस के लिए मोहताज होते जा रहे क्षेत्र वासी, प्रदूषण ने बिछाया हुआ है जाल

फरीदाबाद क्षेत्र की आबोहवा पिछले काफी समय से खराब चल रही है। प्रदूषण को नियंत्रित करना मुश्किल होता जा रहा है। लगातार तीन दिन से प्रदूषण के स्तर में इजाफा होते जा रहा है जिसपर विराम लगाना मुश्किल हो गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी देशभर के एक्यूआई के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद का एक्यूएआई 300 पहुँच चुका है। आपको बता दें कि इससे पूर्व एक्यूआई 298 दर्ज किया गया था। रविवार से ही एक्यूआई दर में बढ़ोतरी शुरू हुई और अब यह 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

एक एक सांस के लिए मोहताज होते जा रहे क्षेत्र वासी, प्रदूषण ने बिछाया हुआ है जाल

इससे पूर्व कुछ समय के लिए शहर वासियों को प्रदूषण से राहत मिली थी पर पुनः प्रदूषण के स्तर के हालात बुरे बना दिए हैं। रविवार से ही शहर की आबोहवा खराब होना शुरू हो चुकी है जिसको नियंत्रण में लाना मुश्किल बन गया है। बात की जाए बीते हफ्ते की तो शुक्रवार और शनिवार को एक्यूआई मॉडरेट था, प्रदूषण के स्तर ने 200 के आंकड़े को नहीं छुआ था।

पर रविवार के बाद से ही एक्यूआई स्तर में इजाफा होता जा रहा है। 23 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे बना हुआ था। लेकिन 24 नवंबर को जिले का एक्यूआई 312 रहा जोकि 27 नवंबर को 178 अंकों की गिरावट के साथ 134 तक लुढ़क गया। वहीं 28 नवंबर को एक्यूआई में थोड़ा इजाफा हुआ और इसका स्तर 171 तक आ पहुंचा।

रविवार से ही पूरे क्षेत्र ही हवा पलट गई जिसमे प्रदूषण की मात्रा बढ़ने लगी। आपको बता दें कि दिवाली से पूर्व भी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा था। पर बारिश होने के बाद प्रदूषण के क्रमांक में गिरावट आई और क्षेत्र की हवा सांस लेने लायक बन गई। पर पुनः प्रदूषण पर काबू पाना कठिन होता जा रहा है।

आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व अध्यन में यह पाया गया था कि फरीदाबाद में एनआईटी क्षेत्र सबसे प्रदूषित इलाका है और सेक्टर 16 में प्रदूषण सबसे कम है। पर हाल फिलहाल आई रिपोर्ट में पाया गया कि सेक्टर 16 में ही अब प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर कार्य प्रणाली के गले की हड्डी बनता जा रहा है ऐसे में अनिवार्य है कि सोच समझकर कदम उठाए जाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago