जुर्माना देने से बेहतर है कि नियम निर्देशों का पालन करे फरीदाबाद की आवाम : बीआर भाटिया

पूरे विश्व में फैली महामारी ने हर किसी की नाक में दम कर रखा है। ऐसे में जरूरी है कि अपना बीच बचाव खुद से ही किया जाए। फरीदाबाद क्षेत्र में आए दिन बढ़ते बीमारी के संक्रमण को ध्यान में एफआईए के अध्यक्ष बीआर भाटिया ने अपनी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि बीमारी के दौर में सबसे जरूरी है खुद की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूद कार्य प्रणाली अपनी तरफ से बीमारी के दर को नियंत्रित करने की जद्दोजेहद में जुटी है। ऐसे में जरूरी है कि फरीदाबाद की जनता पूर्ण रूप से सक्रीय होकर प्रशासन की मदद करें।

जुर्माना देने से बेहतर है कि नियम निर्देशों का पालन करे फरीदाबाद की आवाम : बीआर भाटिया

बीआर भाटिया ने बताया कि क्षेत्र में कई लोग ऐसे भी हैं जो सामाजिक दूरी और बिमारी से जुड़े निर्देशों का निर्वाह नहीं कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरुप क्षेत्र में आए दिन महामारी के संक्रमण से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि जो लोग नियम कानून का पालन नहीं कर रहे हैं प्रशासन को मजबूरन उसने जुर्माना लेना पड़ रहा है।

जुर्माना जनता से नियम कानूनों का पालन करवाने को लेकर लगाया गया है। ऐसे में अगर फरीदाबाद वासी खुद से ही निर्देशों का पालन करते हैं तो उन्हें किसी भी प्रकार की सख्ती का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र में आए दिन लोग बिना मास्क लगाए नजर आते हैं, बेवजह बाजार घूम रहे होते हैं और ना ही सामाजिक दूरी का पालन किया जाता है।

अगर फरीदाबाद की आवाम ऐसे ही नियमों की अवहेलना करती रही तो क्षेत्र बीमारी की शैया पर लेटा रहेगा। साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र में काम करने वाले अपने व्यवसाय जगत के बंधुओं की नियम निर्देशों का पालन करने को लेकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में काम करने वाले उद्योग कर्मी महामारी से जुड़े सभी नियमों को लेकर काफी सतर्क हैं। हर कोई अपने दफ्तर में सामाजिक दूरी का पालन करवा रहा है। फैक्ट्री में काम करने वाले तमाम कर्मचारी बीमारी से बचाव को लेकर काफी सक्रीय हैं।

बीआर भाटिया का कहना है कि क्षेत्र की सुरक्षा महज़ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, फरीदाबाद की आवाम को भी बिमारी से बचाव को लेकर जागरूक होने की जरूरत है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago