Categories: Crime

आर्दश नगर थाना एरिया मे, महिला के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

थाना आदर्श नगर की पुलिस टीम ने महिला निवासी बल्लबगढ़ के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति भोला को बल्लबगढ से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी महिला को पहले से जानता है।

आर्दश नगर थाना एरिया मे, महिला के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह घरेलू काम करती है और उसका पति किसी मुकदमे में मथुरा जेल में बन्द है। इस दौरान भोला कई बार महिला से शादी के लिए बोल चुका है। महिला ने आरोपी को शादी के लिए कई बार मना कर दिया है। महिला ने आरोपी को कहा कि मेरी शादी पहले ही हो चुकी है और में बाल बच्चेदार हूँ।

महिला ने आरोप लगाया कि कल शाम को वह घर पर ही थी भोला नाम का आरोपी घर आया और शादी की कहने लगा जिस पर महिला ने फिर मना कर दिया। जिस पर भोला गुस्सा हो गया और जेब से चाकू निकाल कर हमला कर दिया जिस से गर्दन पर चोट आई है। महिला ने कहा की मेरे आवाज़ लगाने पर मेरे पडोसी आये और मुझे बचाया।

थाना प्रबंधक मुकेश गिरि ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी भोला के खिलाफ कल मुकदमा दर्ज करने के बाद कल शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago