Categories: Faridabad

निशानदेही का कार्य पूरा ना करने वालो को लगी फटकार,इतने अधिकारियों का कटा वेतन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के तहत जमीन की निशानदेही करना बेहद अव्यस्क है। इसके लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। लेकिन अजरौंदा व दौलताबाद गांव की जमीन की निशानदेही की रिपोर्ट समय पर तैयार नहीं की गयी। इसके चलते अधिकारियों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया ने अपने कार्यालय में फटकार लगाई।

निशानदेही का कार्य पूरा ना करने वालो को लगी फटकार,इतने अधिकारियों का कटा वेतन

इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी बस्तीराम से पूछा कि आपने अपने अधीनस्थ स्टाफ से यह रिपोर्ट क्यों नहीं समय पर तैयार कराई। प्रशासक ने इस काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों से लिखित में शिकायत करने के लिए भी कहा। एक-दो कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए भी कहा।

प्रशासक ने इस बात को लेकर अधिक नाराजगी जाहिर की कि उन्हें निशानदेही की अपडेट जानकारी नहीं दी गई और न ही यह बताया गया कि इसमें क्या दिक्कतें आ रही हैं। अब जब महीने से अधिक हो गया है तो राजस्व अधिकारी यह बता रहे हैं कि निशानदेही की रिपोर्ट तैयार करने में क्या दिक्कत आ रही है, जबकि इस मामले को लेकर मुख्य प्रशासक काफी गंभीर हैं।

इसकी रिपोर्ट प्राधिकरण के मुख्यालय पहुंचने के बाद ही अजरौंदा-दौलताबाद गांव के ग्रामीणों को बढ़ा हुआ करीब 400 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीण लगातार प्राधिकरण के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।

बता दें इस मामले को लेकर प्रशासक प्रदीप दहिया ने पिछले दिनों जिला उपायुक्त यशपाल यादव से बात की थी और राजस्व विभाग द्वारा निशानदेही की रिपोर्ट न सौंपने की शिकायत भी की थी। इस दौरान कानूनगो हरीश, पटवारी अतुल, भूमि अर्जन शाखा के कानूनगो तीर्थराम, पटवारी अतुल कुमार उपस्थित थे। नहीं हो पा रहा रिकार्ड का मिलान

कानूनगो हरीश ने बताया कि निशानदेही से संबंधित रिकार्ड का मौके पर मिलान नहीं हो पा रहा है। नए व पुराने जमीन के नंबर अलग-अलग हैं। इसलिए अब दोबारा मौके पर जाकर सर्वे करना पड़ेगा। इसके लिए थोड़ा और वक्त लगेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago