स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के स्मार्ट नियम, उल्लंघन होने पर घर पहुंचेगा ई-चालान

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के सड़क नियम भी स्मार्ट होते जा रहे हैं। रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ने आज रौंदा चौक पर पोस्टर के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही सड़क नियम पालन करने के लिए सतर्कता बरतने के भी हिदायत दी। फाउंडेशन के लोगों ने वाहन चालकों को बताया कि सड़क पर हमेशा सतर्क होकर चलना चाहिए और ट्रैफिक के नियमों का पालन शक्ति से करना चाहिए।

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के स्मार्ट नियम, उल्लंघन होने पर घर पहुंचेगा ई-चालान

नियमों को तोड़ते ही सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद हो जाएगी जिसके बाद e-challan अपने आप उनके घर तक पहुंच जाएगा। ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने के बाद कोई भी बच नहीं सकता है। जरूरत है लोगों को इन नियमों के प्रति सावधान सतर्क और जागरूक करने की। इसी के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी अमित कुमार ने लोगों को समझाया और बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन हमेशा ही करना चाहिए क्योंकि जरा सी भी लापरवाही और असावधानी से बड़े बड़े हादसे और दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

कुमार ने बताया कि अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने शुरू कर दिए गए हैं। इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से हाईवे पर चलने वाले ट्रैफिक पर पूरी तरह से नजर रखी जाएगी। साथी ही जो भी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाया गया उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो जाएगी और एक ऑटोमेटिक ई-चालान जेनरेट हो जाएगा जो सीधा उनके घर के पते पर पहुंचा दिया जाएगा। लाल बत्ती को पार करना, जेब्रा लाइन आगे आ जाना, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग ना करना इन सब पर भी चालान होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago