Categories: Crime

नशे की पूर्ति के लिए के लिए अलग अलग ढंग से देते थे वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच उचागांव प्रभारी ऊप-निरीक्षक जगमिन्द्र की टीम ने चोरी के अलग-अलग मुकदमों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है|

नशे की पूर्ति के लिए के लिए अलग अलग ढंग से देते थे वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमजद, सागर, नरेश उर्फ़ नरशी, नरेश उर्फ़ हड्डल का नाम शामिल है|

आरोपी अमजद उर्फ़ एंगल पुत्र याशिन गाँव कुरेशी पुर का रहने वाला है जिसके खिलाफ चोरी के तहत थाना सेक्टर 7 में 2 मुकदमे दर्ज हैं जिसमे आरोपी से 1 इक्को गाड़ी व एक मोबाइल फ़ोन रिकवर किया गया है|

आरोपी सागर पुत्र अशोक, नन्गला ईनकलेव पार्ट 2 का रहने वाला है जिसके खिलाफ थाना सूरजकुंड में चोरी की धारा के तहत 1 मुदकमा दर्ज है जिसमे आरोपी से 1 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है|

आरोपी नरेश उर्फ़ नरशी पुत्र हरकेश गाँव पन्हेडा का रहने वाला है जिसके खिलाफ चोरी व अवैध हथियार की धाराओं के तहत थाना सिटी बल्लबगढ़ में 2 व थाना सेक्टर 7 में 1 मुकदमा दर्ज है जिसमे आरोपी से 1 देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस तथा 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई है|

आरोपी नरेश उर्फ़ हड्डल पुत्र नन्द बीर गाँव चन्दावली का रहने वाला है जिसके खिलाफ थाना आदर्शनगर में चोरी की धारा के तहत 1 मुकदमा दर्ज है जिसमे 1 स्कूटी बरामद की गई है|

पूछताछ करने पर सामने आया कि सभी आरोपी नशा करने के आदि है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे|

सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है|

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago