शादी का बंधन या फिर राजनैतिक घरानो का संगम, इनेलो नेता अभय चौटाला के बेटे का विवाह संपन्न

इंडियन नेशनल लोकदल नेता अभय सिंह चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है। सोमवार के दिन वह यमुना नगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह संधू की बेटी जैसमीन के साथ सात फेरे ले चुके हैं।

यमुनानगर और अंबाला में शादी समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। वहीं सीएम मनोहर लाल के अलावा कई बड़ी हस्तियों ने पहुंचकर नई विवाहित जोड़ी को अपना आशीर्वाद दिया।

इस तरीके से किया गया फंक्शन का इंतेजाम :-

शादी का बंधन या फिर राजनैतिक घरानो का संगम, इनेलो नेता अभय चौटाला के बेटे का विवाह संपन्न

आपको बता दे कि पांच बाररह चुके मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे डॉक्टर अजय सिंह चौटाला जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा काट रहे हैं। इसके साथ ही छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला के खिलाफ कांग्रेस नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला ने आय से ज्यादा संपत्ति होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

कांग्रेस नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला के द्वारा की गई शिकायत पर 26 मार्च 2010 को सीबीआई ने आरोप पत्र दायर कर 6.09 करोड़ रुपए की कथित संपत्ति होने की बात कही थी। बीते साल ही उनकी 3.68 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया गया था । वही अप्रैल 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने चौटाला की 3 करोड़ 68 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया गया था।

जब्त की गई संपत्ति में काफी चीज़ों का खुलासा हुआ- जब्त की गई संपत्ति में तेजाखेड़ा पर बना एक पुश्तैनी फार्म हाउस के साथ ही एक फ्लैट, एक प्लॉट और जमीन भी शामिल हैं। फिलहाल यह मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में है और इस मामले में नया मोड़ पीछे सप्ताह को ही आया।

ऐसा कहा जा रहा है कि ED के अपीलीय ट्रिब्यूनल ने ओम प्रकाश चौटाला को पोतों की शादी के लिए गांव तेजाखेड़ा में बने फार्म हाउस की कोठी को देने की अनुमति दे दी थी। ट्रिब्यूनल ने 18 नवंबर को ED को आदेश देते हुए कहा था कि सील करी हुई कोठी को वह 23 नवम्बर तक ओम प्रकाश चौटाला को वापस सौंप दें।

इसी बात पर एक्शन लेते हुए ED ने दोबारा हाईकोर्ट में याचिका को दायर करते हुए ट्रिब्यूनल के द्वारा दिए गए आदेश को खारिज करने की मांग करी। इसके बाद हाईकोर्ट ने 23 नवंबर को ट्रिब्यूनल के द्वारा दिये गए ऑर्डर को खारिज कर दिया। यही एक मुख्य कारण था कि उनके पोते अर्जुन चौटाला की शादी का समारोह अंबाला और यमुनानगर में करना पड़ा।

तेजाखेड़ा फार्म हाउस से सोमवार के दिन करीब 12 बजे लग्जरी बसों में बारात रवाना हुई। वहीं बारात शाम को जग्गी सिटी सेंटर में पहुंची। रात के समय मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत यमुनानगर के फैजपुर फार्म में हुआ था। इसके अलावा बीते 27 नवंबर को अर्जुन के बड़े भाई कर्ण सिंह चौटाला ने दिल्ली निवासी ऐश्वर्या के साथ गुरुग्राम में सात फेरे लिए थे। साल 2019 में तेजाखेड़ा फार्म में दोनों की सगाई हुई थी।

जहां अर्जुन ग्रेजुएट हैं तो वहीं जैसमीन एमबीबीएस है। राजनैतिक तौर पर दोनों परिवार वर्षों से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दिलबाग के दादा पहलवान ठाकुर सिंह के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के संग अच्छे रिश्ते थे। बता दें दिलबाग के पिता बिशा पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के नजदीकी थे। तीसरी पीढ़ी के नेता दिलबाग हैं।

साल 2009 में इनेलो की टिकट पर यमुनानगर से विधायक रह चुके हैं। अर्जुन और जैसमीन के विवाह के साथ ही दोनों सदस्यों के आपसी संबंध राजनैतिक रिश्ते से पारिवारिक रिश्ते में बदल गए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

1 week ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago