सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 15 गुरुद्वारे को सैनिटाइजर मशीन दी गई ।

सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) की ओर से श्री गुरु
सिंह सभा गुरुद्वारा सेक्टर-15 में कोरोना महामारी से बचाव हेतु आटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन भेंट की, जिसका यहां आने वाले सेवादार व अन्य व्यक्ति
उपयोग कर सकेंगे।

उपस्थित सेवादारों को संबोधित करते हुए दिनेश छाबड़ा, जोध सिंह वालिया, टोनी पहलवान तथा कुलदीप सिंह साहनी ने संयुक्त रूप से कहा कि सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) की ओर से श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा सेक्टर-15 में आटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन भेंट की गई। अब यहां आने वाले सेवादार अपने हाथों को स्वच्छ रखने के लिए इस आॅटोमेटिक मशीन का उपयोग करें। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि जागरूकर रहकर ही कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और हर समय देशसेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। आयोजकों ने आम जनमानस से आग्रह किया कि कोरोना महामारी पर विजय पाने के लिए जरूरी है कि सभी लाॅकडाउन का ईमानदारी से पालन करें। घरों से बाहर न निकलें। बार-बार साबुन से अपने हाथों को धोते रहें और सैनेटाइजर करते रहे और घरों में भी कम से कम दो गज के फासले पर दूरी बनाकर बैठें क्योंकि बचाव में ही बचाव संभव है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवादार सरदार अमरजीत सिंह, चुन्नीलाल चोपड़ा, राकेश मढ़िया, संजीव कैथ, विष्णु सूद, सरदार सुखबीर सिंह, सतनाम सिंह बग्गा, गुरु प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह सांगा, संजय खंडेलवाल, अमित भल्ला, नवीन पसरिचा, सरबजीत सिंह चैहान, तेजेंद्र सिंह चड्डा, अनिल अरोड़ा एवं अन्य सेवादार उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago