फरीदाबाद रेडक्रॉस द्वारा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के सुशील कुमार को सम्मानित किया गया ।

फरीदाबाद जिला रेडक्रॉस द्वारा जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में रेडक्रॉस विंग के समन्वयक श्री सुशील पंवार को कोविड-19 महामारी के दौरान वालंटियर के रूप में सहयोगी सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।

श्री सुशील पंवार को यह सम्मान उनके द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए विभिन्न निवारक उपायों को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने श्री सुशील पंवार को ऐसे नेक कार्य में उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी है और कोविड -19 को लेकर जागरूकता लाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की है।

यह सम्मान रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में जिला रेड क्रॉस फरीदाबाद की उपाध्यक्ष सुश्री सुषमा गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को हेनरी डुनेंट की जयंती पर मनाया जाता है, जो इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस के संस्थापक थे।

इस दिन, जरूरतमंद लोगों की मदद करने में योगदान देने वाले रेड क्रॉस स्वयंसेवकों को सम्मान दिया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago