Categories: Faridabad

अवैध निर्माण पर तेज हुआ निगम का पीला पंजा,गांव के साथ अब शहरों में भी होगी कार्यवाही

अवैध निर्माण को हटाने का कार्य नगर निगम पहले से शुरू कर चुकी है। सिमित समय तक नोटिस देने के बाद नगर निगम का पीला पंजा अवैध निर्माण पर चल जाता है। अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का पीला पंजा और भी तेज होता जा रहा है। निगम की ओर से 4 दिसंबर से शुरू होने वाले अभियान के लिए अलग-अलग दिनों के लिए पुलिस बल मांगा गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ होने वाले कार्रवाई गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी होगी।

अवैध निर्माण पर तेज हुआ निगम का पीला पंजा,गांव के साथ अब शहरों में भी होगी कार्यवाही

बता दें कि नगर निगम में लंबे समय से अवैध निर्माण की शिकायतें आ रही हैं। सीएम विंडो पर भी अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण संबंधी शिकायतें लंबित चल रही हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डा. यश गर्ग ने अब कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। अवैध निर्माण के खिलाफ होने वाली कार्रवाई फिलहाल 4 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगी।

अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान 4 दिसंबर को शर्मा चौक, एसजीएम नगर, 7 दिसंबर को एनआइटी 3 सी, 3 एच, 8 दिसंबर को एनआइटी 5 नंबर डी व ई ब्लाक, 14 दिसंबर को गांव बड़खल, 15 दिसंबर को गांव भाखरी तथा 16 दिसबर को गांव सारन में चलेगा।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार से अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसी भी कई शिकायतें आई हैं, जिनमेें हमने पहले कार्रवाई की थी। लोग फिर से अवैध निर्माण करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वयं जागरूक होना चाहिए। नक्शा पास करवाने के बाद ही निर्माण किया जाना चाहिए।

इधर बल्‍लभगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग गांव झाड़सेंतली के पास बने फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हो गया है। एनएचएआइ के परियोजना प्रबंधक धीरज सिंह ने रिबन काट कर विधिवत रूप से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता मुकेश डागर मौजूद थे। फ्लाईओवर का उद्घाटन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को करना था, पर सोमवार की रात पूर्व मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल की मृत्यु होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद कर दिया और इसे वाहन चालकों के लिए खोलने के निर्देश दिए। इसलिए परियोजना प्रबंधक धीरज सिंह ने स्वयं इसको विधिवत रूप से खोल दिया। फ्लाईओवर शुरू होने से अब पलवल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे आसपास के दर्जनों गांवों को भी फायदा हुआ है। अब उन्हें भी आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago