आंदोलन से बढ़ गया खट्टर सरकार का खतरा, क्या उपमुख्यमंत्री पर से इस्तीफा दे देंगे दुष्यंत ?

हरियाणा में भाजपा सरकार की सहयोगी जननायक जनता पार्टी ने किसान आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। पार्टी ने आश्वासन दिलाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार में दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री रहते हुए फसलों के एमएसपी पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी।

अगर, किसानों को एमएसपी पर नुकसान हुआ तो फिर चौटाला पद से इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं। जेजेपी ने केंद्र सरकार को आंदोलनरत किसानों की एमएसपी आदि से जुड़ीं समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा है।

आंदोलन से बढ़ गया खट्टर सरकार का खतरा, क्या उपमुख्यमंत्री पर से इस्तीफा दे देंगे दुष्यंत ?

जेजेपी के प्रवक्ता ने प्रतीक सोन ने कहा कि, ‘हम किसानों को आश्वस्त करना चाहते हैं जब तक उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के चंडीगढ़ में हैं एमएसपी पर किसी तरह की आंच नहीं आएगी। बावजूद इसके अगर किसानों को एमएसपी को लेकर किसी तरह का नुकसान होता दिखा तो दुष्यंत चौटाला अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। जेजेपी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है।’

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ‘चौधरी देवीलाल की विचारधारा वाली जेजेपी एक प्रो-फॉर्मर दल है। पार्टी ने केंद्र सरकार से किसानों की सभी मांगों पर विचार करने की मांग की है। एमएसपी पर सरकार द्वारा ठोस आश्वासन मिलना जरूरी है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार किसानों से बातचीत कर उनकी परेशानियों का निवारण करेगी। जिससे गतिरोध पर विराम लग जाएगा।’

हरियाणा में मनोहर सरकार को सहयोग देने वाली जेजेपी के आधार वोटर जाट और किसान माने कहे जाते हैं। किसान आंदोलन के कारण एनडीए सहयोगी जेजेपी पर काफी दबाव बना हुआ है। पार्टी अपने वोटर्स को नाराज नहीं करने में खीझ रही है। सूत्रों की माने तो यही वजह है कि हरियाणा में किसानों के विरोध-प्रदर्शन को पार्टी के तमाम नेता अपना समर्थन दे चुके हैं।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री आश्वासन दे चुके हैं कि उनके रहते किसानों के हितों पर आंच नहीं आने दी जाएगी। हरियाणा में बीते वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत से बीजेपी के चूक जाने पर जेजेपी के दस विधायकों के समर्थन से मनोहर लाल खट्टर की सरकार बन पाई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago