Categories: Faridabad

औद्योगिक नगरी को स्मार्ट बनाने के लिए काटे गए 7 हजार पेड़ हुए लापता

फरीदाबाद शहर में मेट्रो का शुभारंभ वर्ष 2015 में हुआ था। पहले चरण में बदरपुर बॉर्डर से वाई एमसीए चौक तक मेट्रो चली थी। दूसरे चरण में वाईएमसीएम चौक से लेकर बल्लभगढ़ के बीच 19 नवंबर 2018 में मेट्रो में चली थी।

औद्योगिक नगरी को स्मार्ट बनाने के लिए काटे गए 7 हजार पेड़ हुए लापता


बदरपुर बॉर्डर से लेकर बल्लभगढ़ तक मेट्रो रेल की लाइन बिछाने के लिए 7,175 पेड़ काटे गए थे। डीएमआरसी( दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) ने इनके बदले किस जगह पर पौधे लगाए।


आईटीआई कार्यकर्ता अजय बहल ने 26 सितंबर को पूछा था कि फरीदाबाद-बल्लभगढ़ में मेट्रो रेल लाइन बिछाने के लिए कितने पेड़ काटे गए थे? उन्होंने कहा इन पौधों को काटने के बाद पौधे लगाने का नियम हैं यदि पौधे लगाए गए हैं तो कितने लगाए गए है ओर किस किस जगहों पर लगाए हुए हैं?


इस आरटीआइ के जबाब में डीएमआरसी ने कहा कि फरीदाबाद में बॉर्डर एरिया से सराय ख्वाजा स्टेशन से लेकर बल्लभगढ़ में शहीद राजा नाहर सिंह स्टेशन के बीच मेट्रो लाइन बिछाने ओर अवासीय परिसर बनाने के लिए 7,175 पेड़ काटे गए थे। परंतु इनकी जगह जो पौधे लगाए गए उनके बारे में कोई जानकारी नही है।


पर्यावरण स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधे लगाने जरूरी होते हैं। डीएमआरसी ने पौधे लगाने की बात मानी हैं, मगर मेट्रो मैनजमेंट उस स्थान के बारे में जानकारी नही दे रहा है।परंतु यह कोइ गोपनीय जानकारी नही है, जिसे डीएमआरसी देने से बच रहा है। इस बारे में जानने का शहरवासियों के लोगो को हक़ है।

शहर में पहले से ही हरियाली की कमी-
आरटीआइ कार्यकर्ता अजय बहल ने बताया कि वे इस बारे में अपील करेंगे। ताकि पता चल सके कि डीएमआरसी ने किस स्थान पर पौधे लगाए थे। शहर में वैसे ही पेड़ पौधों की सख्या कम है, इसलिए शहर में पेड़ो का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है।
वन विभाग की बेबसाइट पर मंजूरी की जानकारी दी-
वन विभाग की वेबसाइट पर इस परियोजना के लिए पेड़ कटाई की मंजूरी देने की जानकारी भी उपलब्ध नही है। इस बारे में में वे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में आरटीआई लगा रहे हैं।

Written by-Sonali chauhan.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago