आगामी 27 दिसम्बर को होने वाले तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगरपालिकाओं के चुनाव में अम्बाला नगर निगम के मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा सांपला नगरपालिका का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए और रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए हरियाणा के चुनाव आयुक्त डॉक्टर दलीप सिंह ने बताया कि पंचकूला व सोनीपत नगर निगम मेयर पद अनारक्षित रहेंगे। नगरपालिका समिति धारुहेड़ा व उकलाना के अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि नगर निगम मेयर, नगर परिषद अध्यक्ष और नगरपालिका समिति के अध्यक्ष के लिए सीधे चुनाव होगा। पहले नगर निगम के मेयर, नगर परिषद के अध्यक्ष एवं नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए सम्बन्धित निकाय के निर्वाचित पार्षद करते थे। निगमों के वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर, नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं नगरपालिकाओं के उपाध्यक्ष का चुनाव पहले की प्रक्रिया के तहत सम्बन्धित निकाय के पार्षद ही करेंगे।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…