जानिये कबसे ले सकेंगे स्मार्ट मीटर का कनेक्शन, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के

हरियाणा बिजली वितरण निगमों ने बिजली को प्रीपेड रूप में देने की तैयारी पूरी कर ली है। अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ता प्रीपेड तौर पर अपना बिजली का कनेक्शन ले सकते हैं। स्मार्ट मीटर पर प्रीपेड बिलिंग की सुविधा 26 नवम्बर, 2020 से पूरे प्रदेश में शुरू कर दी गई है। प्रीपेड सुविधा देने में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित हो गया है। निगमों ने करनाल, गुरुग्राम, पंचकूला, पानीपत और फरीदाबाद आदि शहरों में 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 11 जुलाई, 2018 को ईईएसएल के साथ एमओयू साईन किया था। ईईएसएल ने एलएंडटी फर्म के साथ एक समझौता किया है जो हरियाणा में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रही है।

जानिये कबसे ले सकेंगे स्मार्ट मीटर का कनेक्शन, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के

बिजली निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्री-पेड कनेक्शन लेने पर कोई भी ए. सी. डी. (एडवांस ) नहीं देनी होगी और साथ ही मीटर रीडिंग लेने का झंझट भी खत्म होगा । उपभोक्ताओं को महीने के मौजूदा बिजली बिल की एसओपी पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उपभोक्ता मोबाईल एप के माध्यम से अपने अकाउंट बैलेंस को चैक कर सकते हैं जिसके लिए प्ले स्टोर/एप्प स्टोर से “यूएचबीवीएन स्मार्ट मीटर” और “डीएचबीवीएन” मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते हैं । मोबाईल एप से उपभोक्ता सीधे काल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और नए कनैक्शन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 20 किलोवाट तक के लोड वाले घरेलू, गैर घरेलू व औद्योगिक श्रेणी के मौजूदा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिलिंग सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत में सुधार कर बिजली बिलों में बचत कर सकेंगे। मौजूदा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता अपने पोस्ट-पेड बिलिंग को प्रीपेड बिलिंग में बदलवाने के लिए अपने संबंधित बिजली कार्यालय या डिस्कॉम कॉल सेंटर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निगमों द्वारा अभी तक करनाल, पंचकूला, पानीपत और गुरुग्राम आदि शहरों में लगभग 2.25 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क लिए मौजूदा पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदल दिया है। उन्होंने आगे बताया कि यदि उपभोक्ता अपने खाते को रिचार्ज करने में असफल रहता है तो बैलेंस खत्म होने के 48 घंटों के भीतर कनैक्शन काट दिया जाएगा। उपभोक्ता को आखिरी रिचार्ज की राशि 30, 20 और 10 प्रतिशत रह जाने पर शेष बैलेंस संबंधी एसएमएस प्राप्त होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago