अब किसानों के समर्थन में विदेशों में भी हो रहा है आंदोलन, कनाडा में हुआ प्रदर्शन का ऐलान

आंदोलनकारी किसान संगठन केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं और इनकी जगह किसानों के साथ बातचीत कर नए कानून लाने को कह रहे हैं। अब विदेशों में भी किसानों के विरोध प्रदर्शन की आंच जा पहुंची है।

केंद्र सरकार से गत दिनों पारित हुए विधेयकों को किसान लगातार वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ सरकार का कहना है कि आखिर किसान विधेयकों के किन प्रावधानों का विरोध कर रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों हुई वार्ता में किसान यह नहीं बता पाए थे कि किसान को आखिर आपत्ति किन प्रावधानों से हैं।

अब किसानों के समर्थन में विदेशों में भी हो रहा है आंदोलन, कनाडा में हुआ प्रदर्शन का ऐलान

वहीं यह वार्ता बुधवार को बेनतीजा रही है। दूसरी तरफ वार्ता अब गुरुवार को होने जा रही है। आपको बता दें भारत में हो रहे किसान आंदोलन के प्रदर्शन की आंच ऑस्ट्रेलिया और कनाडा तक पहुँच गयी हैं। भारत में हो रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के भारतीय मूल के लोगों ने भी समर्थन किया है।

इससे पहले गत मंगलवार को भारत में हो रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो ने भी कहा था कि यहां के हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। हम सब का साथ हमारे अपनों के साथ है।

इसके अलावा भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने कनाडा की इस दिप्पणी पर सख्त रूख का परिचय देते हुए साफ कहा था कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लिहाजा हम अपने घरेलू मसलों का निस्तारण खुद ही कर लेंगे। खबरों के मुताबिक भारतीय मूल के लोग कृषि कानून के विरोध में कनाडा में दो कार रैलियां निकालने की योजना तैयार की गयी है।

यह दोनों रैलियां ब्रैम्पटन और सारे शहर में आयोजित की जाएगी। पंजाबी किसानों की तादाद इन जगहों पर अच्छी खासी संख्या में है। कनाडा के भारतीय मूल के लोगों ने साफ कहा है कि भारत सरकार इस कानून को खत्म कर जल्द से जल्द किसानों को राहत प्रदान करें।

Written by: Bharti

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago