स्मार्ट सिटी बनने के पथ पर अग्रसर है फरीदाबाद, कोरोना बचाव मानकों के अनुरूप होंगे शहर के रैन बसेरे

दिसंबर और जनवरी साल के सबसे ठंडे 2 महीने माने जाते हैं। इन्हीं 2 महीनों में अनेकों गरीब लोग और उनके बच्चे ठंड की प्रताड़ना सहने को मजबूर होते हैं। ऐसे में फरीदाबाद में लोगों को नए साल का उपहार दिया है। बता दें कि नगर निगम क्षेत्र के रैन बसेरे अब पूर्ण रूप से कोरोना वायरस मानकों के अनुरूप होंगे। रैन बसेरों में ऐसी सुविधा भी होगी जहां रात को रुकने वालों के लिए सैनिटाइजर तथा मास्क मुहैया कराया जाएगा।

स्मार्ट सिटी बनने के पथ पर अग्रसर है फरीदाबाद, कोरोना बचाव मानकों के अनुरूप होंगे शहर के रैन बसेरे

इतना ही नहीं रैन बसेरों को नियमित रूप से सैनिटाइज भी किया जाएगा। बेहतर व्यवस्था की तैयारी के चलते बुधवार को निगम आयुक्त डॉ. यश गर्ग की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर बचाव के मानकों के सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई डॉ यश गर्ग ने रैन बसेरों को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।

बता दें कि बैठक के में मुख्य अभियंता बीके कर्दम, ओल्ड फरीदाबाद की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी, बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त नवदीप सिंह, एनआईटी के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अकाल, कार्यकारी अभियंता विवेक गिल, ओपी कर्दम, जीपी वाधवा तथा नगर परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित थे। डॉ यश गर्ग ने हर कार्यकारी अभियंता को 1 सप्ताह में अपने अपने क्षेत्र के रैन बसेरों को हर प्रकार से दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

इतना ही नहीं हर रैन बसेरे पर होर्डिंग लगे हैं जिन पर कार्यकारी अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता के मोबाइल नंबर मौजूद हूं। जिससे कि रैन बसेरों में रहने वाले शरणार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत और असुविधा का सामना न करना पड़े। निगमायुक्त डॉ यश गर्ग ने सभी रैन बसेरों में 15 दिसंबर तक सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया है। इतना ही नहीं रैन बसेरों में फायर फाइटिंग सिस्टम और हर रैन बसेरे में प्राथमिक चिकित्सा किट भी उपलब्ध होगी और कार्यकारी अभियंता अपने क्षेत्र के रैन बसेरों में यह सुनिश्चित करेंगे कि सप्ताह में कम से कम एक बार यहां रहने वालों की स्वास्थ्य की जांच भी जरूर हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago