Categories: Faridabad

बीके चौक का नाम बदलने के लिए दलित अधिकार मंच ने मेयर सुमन बाला से की मुलाकात

दलित अधिकार मंच ने आज नगर निगम फरीदाबाद की महापौर सुमन बाला के निवास पर मुलाकात की तथा बीके चौक का नाम भगवान बाल्मीकि चौक रखने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

बीके चौक का नाम बदलने के लिए दलित अधिकार मंच ने मेयर सुमन बाला से की मुलाकात


गौरतलब है कि आज दलित अधिकार मंच के जिला संयोजक नरेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान गुरचरण खाडिय़ा, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर, सचिव सोमपाल झिझोटिया, श्रीनंद ढकोलिया आदि नेताओं ने निगम महापौर से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि दलित अधिकार मंच द्वारा पिछले 1 वर्ष से अम्बेडकर चौक का सौन्दर्यीकरण करने तथा बीके चौक का नाम बदलकर भगवान वाल्मीकि के नाम पर नामकरण करने की मांग को लेकर निगम प्रशासन एवं नगर निगम सदन एवं महापौर को दर्जनों पत्र लिखे हैं, लेकिन निगम प्रशासन एवं सदन लगातार दलितों की भावनाओं एवं उनकी आस्था की अनदेखी कर रहे हैं। नाराज दलित संगठन ने कल शनिवार को दलित अधिकार मंच के प्रतिनिधियों की एक बैठक नगर निगम सभागार में प्रात: 10. बजे बुलाई है। इस बैठक में दलित अधिकार मंच के बैनर तले आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।


दलित अधिकार मंच के जिला संयोजक नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि दलित अधिकार मंच के लगातार प्रयासों से अम्बेडकर चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया था लेकिन निगम आयुक्त ने फरीदाबाद के उद्योगपति केसी लखानी को इस चौक का सौंदर्यीकरण करने का जिम्मा सौंपा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस चौक का सौंदर्यीकरण करने की बजाय मेंटेनेंस करने का काम शुरू किया जा रहा है।

जिसका दलित अधिकार मंच विरोध करता है और शनिवार को होने वाली इस बैठक में निगम प्रशासन के दलितों की भावनाओं और आस्था के साथ किए जा रहे खिलवाड़ एवं अनदेखी के विरुद्ध अब दलित अधिकार मंच ने आंदोलन शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसकी घोषणा बैठक में कर दी जाएगी। श्री शास्त्री ने सभी दलित अधिकार मंच के सदस्यों एवं सभी दलितों के सामाजिक धार्मिक राजनीतिक संगठनों से अपील की है कि सभी साथी शनिवार को नगर निगम सभागार में होने वाली बैठक में बढ़ चढक़र हिस्सा लें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago