Categories: CrimeFaridabad

पत्नी एवं ससुराल वालो से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी

बल्लभगढ़ के आर्य नगर इलाके से बीते रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम नीरज बताया जा रहा है जिसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखकर अपने आत्महत्या करने की वजह का खुलासा किया।

सुसाइड नोट में मृतक नीरज ने अपनी आत्महत्या का कारण बताते हुए अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतक नीरज ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी शादी पृथला गांव निवासी अंजली के साथ हुई थी जिसके साथ शादी के बाद से ही उसके किसी ना किसी बात को लेकर मतभेद रहते थे और आपस में तनाव बना रहता था।

नीरज ने लिखा कि बीते गुरुवार को जब वह किसी कार्य से बाहर गया था तो उसकी पत्नी अंजलि द्वारा अपने मायके से परिवार जनों को बुलाकर नीरज के परिवार वालों के साथ मारपीट की गई जिसमें नीरज के मोहल्ले के लोगों ने आकर उसके परिवार को बचाया।

नीरज ने लिखा कि इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई इसके विपरीत उसकी पत्नी अंजलि ने अपने मायके जाकर नीरज एवं उसके परिवावालों के खिलाफ पलवल महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी। उसके बाद नीरज को महिला थाने से उसके खिलाफ की गई शिकायत को लेकर फोन आया।

शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही नीरज काफी परेशान था जिसके बाद कल उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब नीरज के परिवारजनों ने नीरज के शव को कमरे में लटके हुए देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज के कमरे से 3 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें उसने अपने सुसाइड करने के कारणों को बयान करते हुए अपनी पत्नी और ससुराल वालो को उसकी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया।पुलिस ने नीरज के कमरे से सुसाइड नोट बरामद कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago