कैरी मिनाती के बाद अब फरीदाबाद की इस महिला ने की बिग बी के शो में शिरकत

यूँ तो यूट्यूबर कैरी मिनाती ने स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का परचम पूरे देश में ऊँचा कर दिया था। पर महानायक अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में जब अजय का नाम आया उसके बाद से उनकी लोकप्रियता में चार चाँद लग गए।

अब अजय के बाद फरीदाबाद से ही निकले एक और खिलाड़ी ने जिले का नाम ऊँचा किया है। अरुणिमा सिन्हा जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुख रखती उनका जन्म 20 जुलाई 1989 में लखनऊ में हुआ था। अरुणिमा को बचपन से ही एडवेंचर का शौक था जिसके चलते उन्होंने पर्वतारोहण की राह चुनी।

कैरी मिनाती के बाद अब फरीदाबाद की इस महिला ने की बिग बी के शो में शिरकत

अरुणिमा ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर देश का परचम ऊंचा किया है। उन्होंने सबसे पहली महिला पर्वत आरोही बछेंद्री पाल से शिक्षण लेकर खुद को स्थापित किया और विकास पथ पर निकल पड़ीं। आपको बता दें कि अरुणिमा का ससुराल ग्रेटर फरीदाबाद में हैं। वो ताजूपुर गाँव की निवासी हैं और अपने पति के साथ यहीं पर रहती हैं।

अरुणिमा को प्रधानमंत्री के साथ साथ राष्ट्रपति तक सम्मानित कर चुके हैं। वो हमेशा से ही स्वास्थ्य और हेल्थ सम्बंधित पक्षों को लेकर काफी सक्रीय नजर आती हैं। बता दें कि अरुणिमा के लिए सबसे बड़ा पल तब आया जब उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में शिरकत की।

उन्होंने न सिर्फ बिग बी के साथ गेम में भाग लिया पर साथ ही साथ उन्होंने स्वास्थ्य रहने के टिप्स भी दिए। अरुणिमा माउंट एवरेस्ट के साथ साथ अन्य पहाड़ों पर भी भारत का परचम फेहरा कर आ चुकी हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने अंटार्कटिका की टॉप चोटी माउंट विंसन पर तिरंगा लहराया था। अरुणिमा जल्द ही केबीसी में दिखने वाली हैं।

इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया से वीडियो भी साझा की है और सभी ने उन्हें बधाई दी है। फरीदाबाद से ताल्लुख रखने वाली अरुणिमा के लिए यह एक गर्व का पल है। आपको बता दें कि अरुणिमा से पूर्व कैरी मिनाती का नाम आया था। अब अरुणिमा के शो में शिरकत करने के बाद फरीदाबाद का नाम और ऊँचा हो जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago