Categories: Crime

वसूली व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच 48 की टीम ने अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है।

वसूली व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी की पहचान अभिमन्यू उर्फ अभि निवासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

प्रभारी क्राईम ब्रांच ने बताया कि आरोपी को विशेष सूत्रों के माध्यम से दिनाँक 03.12.2020 को सेक्टर-15 पार्क फरीदाबाद से हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपकों बता दें कि आरोपी ने दिनांक 30.11.2020 को फरीदाबाद के सै0 15 एरिया में रहने वाले सी.ए से सिक्किम राज्य से फोन कर अवैध वसूली के लिए धमकी दी थी और पैसे ना देने पर गोली मारने के लिए कहा था।

जिस संबंध में शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसपर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सैन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच क्राईम ब्रांच 48 को सौंपी गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी क्राईम ब्रांच 48 के रडार पर था। आरोपी जैसे ही सिक्किम से फरीदाबाद के सै0 15 में हथियार सहित आया तो क्राईम ब्रांच ने आरोपी को धर दबौचा।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह सी.ए को हथियार दिखाना चाहता था ताकि दहशत में आकर सी.ए कुछ रूपये देंदे।

प्रभारी क्राईम ब्रांच ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कासना नोएडा में भी अवैध वसूली का एक मामला दर्ज है। आरोपी दो महिने पहले ही जेल से लौटा है। इसके अलावा फरीदाबाद में भी आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने के तहत थाना सै0 8 में 1, थाना सारन में 2, मामले दर्ज है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी से उपरोक्त मुकदमें भी सुलझाएं है।

पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतुस, वारदात में प्रयोग मोबाईल फोन और दो सिम बरामद किए गए है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago