Kisan Andolan : सभी किसानों की एक मत, समर्थन ना मिलने पर सत्ताधारी नेताओं का करेंगे बहिष्कार

हरियाणा और पंजाब के किसान पिछले कई दिनों से सरकार के साथ निरंतर चलते गतिरोध के कारण सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। किसानों का मानना है कि सरकार द्वारा जितने भी कृषि अध्यादेश पारित किए गए हैं। वे किसानों के भले के लिए नहीं बल्कि पूंजी पतियों की जेबे भरने के लिए हैं। बीते दिन सरकार द्वारा पारित किये गए तीन कृषि अध्यादेशों को थोपा हुआ और खोखला बताते हुए, किसानों का कहना है कि इनमे संशोधन किया जाए।

Kisan Andolan : सभी किसानों की एक मत, समर्थन ना मिलने पर सत्ताधारी नेताओं का करेंगे बहिष्कार

ऐसे में किसानों ने एक मत बना ली है और यह तय कर लिया है कि किसानों का समर्थन ना करने वाले सत्ताधारी नेताओं का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। दरअसल उचाना के पालवा गांव में शनिवार को धारण खाब के चबूतरे पर हुई किसान महापंचायत में यह निर्णय लिया गया है।

किसानों ने इस समय चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा करते हुए यह बात सामने रखी कि सरकारी नेता पहले आम जनता और किसानों से बहला-फुसलाकर वोट बटोर ते हैं और उसके बाद जब उन पर कोई दुख तकलीफ आती है तो नेता मुंह फेर लेते हैं।

गांव वालों का मानना है कि यह नाइंसाफी और नहीं चलने दी जाएगी। इतना ही नहीं यह भी तय किया गया कि इन नेताओं द्वारा सरकार से समर्थन वापस न लेने पर भंगार के इलाके में आने पर काले झंडे दिखाकर विरोध करने व किसी भी ग्रामीण द्वारा बात ना करने का भी फैसला लिया गया है। इस तरह हरियाणा के गांव में जो भी सत्ताधारी नेता किसानों का समर्थन नहीं करेंगे उनका पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा ऐसा किसानों का मत है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago