Categories: Faridabad

किस कारण से रुक गया सेक्टर 31 में निर्माणाधीन इंडोर गेम परिसर का निर्माण कार्य ?

कहा जाता है कि किसी भी निर्माण कार्य के लिए सरकार काफी सतर्क होती है लेकिन कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है कि सरकारी कामों में भी अनेकों प्रकार की अड़चनें आ ही जाती है

इसी कड़ी में फरीदाबाद सेक्टर 31 में निर्माणाधीन इंडोर गेम परिसर का निर्माण कार्य शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज द्वारा बजट जारी न करने के कारण अधर में ही लटक गया है।

किस कारण से रुक गया सेक्टर 31 में निर्माणाधीन इंडोर गेम परिसर का निर्माण कार्य ?

इस कारण यह निर्माण कार्य करीब 4 महीने आगे खिसक गया कहा जा रहा था कि यह स्टेडियम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा परंतु बजट के अभाव के कारण खिलाड़ियों को और 4 महीने का इंतजार करना होगा

दरअसल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर 31 में तकरीबन पौने 4 एकड़ जमीन पर इंडोर खेल परिसर का निर्माण कार्य चल रहा था यहां पर अनेकों खेलों के लिए 10 कमरे बढ़ाने की योजना थी साथ ही इसमें 50 से 100 लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होनी थी ।

इस इंडोर खेल परिसर को बनाने में करीब ₹190000000 खर्च किए जाने थे लेकिन देश में फैली महामारी के कारण जो लॉकडाउन लगा तब यह कार्य बंद कर दिया गया इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया में स्टेडियम के काम ने एक बार फिर से तेजी पकड़ी थी खेल परिसर का ढांचा लगभग तैयार कर लिया गया था ।

फ्लोरिंग रिफिनिशिंग संबंधित काम फिलहाल लंबित है एसबीपी मुख्यालय की ओर से ईडीसी का फंड जारी नहीं किया गया है जिसकी वजह से ठेकेदार को भुगतान नहीं हो पाया है ठेकेदार का करीब 6 करोड रुपए प्राधिकरण में बाकी है पहले वह धीमी गति से काम कर रहा था

लेकिन भुगतान न होने के कारण उसने काम पूर्ण रुप से बंद कर इस वजह से बनने वाले खेल परिसर का समय दिसंबर से बढ़ाकर अतिरिक्त 4 महीने के 7 अप्रैल तक कर दिया गया है कोर्ट सरकार से फंड नहीं मिला है इस कारण भुगतान नहीं हो पाया है आर्थिक अभाव के चलते खेल परिसर का निर्माण कार्य रुका हुआ है

इसी कड़ी में जब एचएसबीपी कार्यकारी अभियंता से बात की गई तो राजीव शर्मा ने बताया कि सरकारी फंड नहीं मिलने के कारण आगे का भुगतान नहीं हो पाया और इसका असर बनने वाले खेल परिसर के निर्माण कार्य पर पड़ा हमने उच्च अधिकारियों को इस बात की इंतला करवा दी गई है जैसे ही वहां से फंड रिलीज किया जाएगा काम को फिर से शुरू करवा दिया जाएगा

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago