Categories: International

ये है दुनियां का सबसे अनोखा पक्षी जो नर और मादा दोनो है

दुनिया में कई ऐसी चीज़ें है जो बिल्कुल अलग और खास होती है। जिस पर कभी कभी विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

दुनिया में कई ऐसी अनोखी चीज़ें है जिसके बारे में शायद आप भी ठीक से नहीं जानते होंगे। तो चलिए आज उस अनोखे खोज के बारे में बताते है जो सिर्फ वैज्ञनिकों ने ही रिसर्च किया हैं। रिसर्च टीम ने ऐसी चिड़िया खोजी है, जो आधी नर और आधी मादा है।

इसका नाम रोज-ब्रेस्टेड ग्रूजबीक्स है। इसके एक हिस्से में नर चिड़ियों जैसे काले और बड़े पंख हैं, वहीं दूसरे मादा वाले हिस्से में ब्राउन और यलो पंख हैं। इसके चेस्ट पर कोई स्पॉट नहीं हैं। यह मादा चिड़िया का लक्षण है। इसे खोजने वाले पेन्सिलवेनिया के पाउडरमिल नेचुरल रिजर्व के रिसर्चर्स का कहना है, जब चिड़िया नर और मादा दोनों होती है तो इसे गाएंड्रोमॉरफिज्म कहते हैं।

आपको बता दे कि एनी लिंडसे और उनके सहयोगी पाउडरमिल नेचर रिजर्व में पक्षियों को पकड़ रहे थे और उन पर पहचान के टैग के लगा रहे थे। तभी एक साथी शोधकर्ता ने उन्हें वॉकी-टॉकी के जरिए बुलाया।

उसका दावा था कि उसने कुछ असाधारण देखा है। जब एनी ने इस खोजी हुई असाधारण चीज को देखा तो यह एक अत्यंत दुर्लभ आधा-नर, आधी-मादा चिड़िया थी।

वहीं एनी लिंडसे ने कहा, “यह शानदार था. यह पक्षी अपने प्रजननकाल में नहीं है, लेकिन वसंत में जब यह अपने प्रजनन की अवस्था में होता है, तो यह और भी प्रमुखता से नर और मादा दिखता है। उन्होंने कहा, उस समय पक्षी के रंग और भी जीवंत हो जाएंगे और नर और मादा के बीच की रेखा और भी अधिक स्पष्ट हो जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

6 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

3 months ago