Categories: IndiaInternational

1300 साल पुरानी गांधार संस्कृति का विष्णु मंदिर पाकिस्तान से मिला था जानिए किस हालात में है मंदिर

पुरातात्विक खुदाई दुनिया भर में इतिहास को जानने समझने के लिए हमेशा से अहम साबित होती रही है। खुदाई में मिलने वाले अवशेष इतिहास में घटित घटनाओं के साक्षी रहे हैं। ये अन्वेषक किसी स्थल पर मानवीय गतिविधियों के द्वारा पड़ने वाले सम्पूर्ण प्रभाव को जानने में मददगार साबित होते हैं।

कुछ इसी तरह पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके के स्वात जिले की पहाड़ियों के पास 1300 साल पुराना एक हिंदू मंदिर मिला है।1,300 साल पहले बने एक हिंदू मंदिर की खोज पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ पर की है।

बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिर का पता लगा। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने को खोज की घोषणा करते हुए बताया कि यह मंदिर भगवान विष्णु का है।

वहीं पुरातत्व विशेषज्ञों ने बताया कि संभावित तौर पर इस मंदिर का निर्माण ‘हिन्दू-शाही’ काल के दौरान लगभग 1300 साल पहले कराया गया था। हिन्दू-शाही साम्राज्य ने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान) और गंधार (आज का पाकिस्तान) तथा वर्तमान के उत्तर पश्चिमी भारत पर शासन किया था।

अनुमानित तौर पर इन्होंने ही 850 से 1026 CE के बीच हिन्दू मंदिर का निर्माण कराया था। आपको बता दे कि खुदाई के दौरान, पुरातत्वविदों को मंदिर स्थल के पास छावनी और प्रहरी के निशान भी मिले हैं. विशेषज्ञों को मंदिर के पास एक पानी की टंकी भी मिली, जिसके बारे में उनका मानना है कि इसका उपयोग पूजा से पहले स्नान के लिए किया जाता था। इटली के पुरातत्व मिशन के प्रमुख डॉ लुका ने कहा कि स्वात जिले में मिला गंधार सभ्यता का यह पहला मंदिर है।

स्वात जिला पाकिस्तान के शीर्ष 20 स्थलों में से है जो प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों जैसे हर तरह के पर्यटन का घर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago