मनोज कुमार राव: अंडे बचने वाले लड़के की कहानी, जिसने अपनी मेहनत से UPSC किया क्लियर

मेहनत का फल कभी न कभी जरूर मिलता है ये तो आप सुने ही होंगे। अगर आप सच्चे मन से मेहनत कर रहे है तो फल की फिक्र मत कीजिये फिर देखिए आप कैसे कामयाबी हासिल करते है।

जी हां कुछ ऐसा ही किया है बिहार के इस शख्स ने। इनकी मेहनत सुन आप भी एक समय के लिए चौक जाएंगे। अंडे और सब्जी बेचने वाले ये शख्स क्या आप सोच सकते है कि ये UPSC का एग्जाम दे सकते है।

मनोज कुमार राव: अंडे बचने वाले लड़के की कहानी, जिसने अपनी मेहनत से UPSC किया क्लियर

इन्होंने एग्जाम के साथ पास भी किया है। बिहार के रहने वाले मनोज कुमार ने ये कारनामा कर दिखाया है। इन्होंने अपनी मेहनत से UPSC का एग्जाम पास किया। मनोज के जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है।

हालाँकि मनोज का यह सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन दोस्तों द्वारा समय पर दी गयी अच्छी सलाह ने उन्हें यह कामयाबी दिलाई है। आपको बता दे कि मनोज, बिहार के एक छोटे से गांव से हैं। आज पूरे देश में उनको युवा प्रेरणा मानते हैं।

पर एक वक्त वो भी था जब वो मामूली कामगार थे। मनोज गांव से शहर कुछ बनने का सपना लेकर आए थे। नौकरी पाने की कोशिश में असफल होने के बाद उन्होंने अपना हौसला नहीं टूटने दिया और एक अंडे और सब्जी की रेहड़ी खोलने का फैसला किया।

वहीं दिल्ली आना एक बेहद महत्वपूर्ण निर्णय साबित हुआ। इससे न सिर्फ जीवन के प्रति उनकी सोच में बदलाव आया बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत से 2010 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 870 हासिल की और इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्री में नियुक्त हुए।

आज मनोज आईओएफएस कोलकाता में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। मनोज बताते है कि ये सफर इतना भी आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि मैं सही समय पर सही जगह पहुँच गया था। दिल्ली जाने के बाद कुछ ऐसे लोगों से मिला जो मेरे बहुत करीबी दोस्त बन गए। पढ़ाई को लेकर उनमें काफी जोश था।

उन लोगों ने ग्रैजुएशन पूरा करने के लिए मुझे प्रोत्साहित किया। सोशल साइंस में मेरी काफी रुचि थी। यह देखकर दोस्तों ने मुझे सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के लिए कहा। इस तरह मुझे एक सही मार्गदर्शन मिल गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago