Categories: CrimeInternational

20 लाख रुपये के 14 Apple iPhone 12 Pro लेकर फरार हुआ डिलीवरी बॉय, ले ली BMW कार

आजकल हर एक शख्स आईफोन रखना चाहता है। हर कोई अपना स्टेटस बनाने के लिए आईफोन को खरीदना चाहता है लेकिन ज्यादा कीमत होने की वजह से हर कोई इसे खरीद नहीं पाता।

ये कहना गलत नहीं होगा कि आज कल लोग ट्रेंड की वजह से आईफोन ले रहे है। दरअसल कई ऐसे लोग भी है जो आईफोन लेने के लिए कुछ भी कर जाते है। अब कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

20 लाख रुपये के 14 Apple iPhone 12 Pro लेकर फरार हुआ डिलीवरी बॉय, ले ली BMW कार

दरअसल एक डिलीवरी बॉय ने 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 14 सबसे लेटेस्ट और महंगे iPhone 12 Pro Max डिलिवरी करने के बजाय ऐसे ठिकाने लगाए कि जिससे हर कोई हैरान रह गया है। आपको बता दे कि चीन की एक शिपमेंट कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाले टैंग को Apple के एक स्टोर से iPhone 12 Pro Max के 14 नए डिवाइस मिले, जो उसे दूसरे Apple स्टोर पर डिलीवर करने थे.

लेकिन टैंग iPhone 12 Pro Max डिवाइस दूसरे स्टोर पर डिलीवर न करके फरार हो गया। बाद में टैंग ने सारे ऑर्डर भी कैंसल कर दिए। हालांकि पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उन आईफोन्स की कीमत करीब 18 लाख के रुपए है।

हालांकि फरार होने के थोड़ी देर बाद ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक टैंग ने एक आईफोन 12 प्रो मैक्स कर्ज चुकाने के लिए अपने दोस्त को दे दिया। वहीं एक बॉक्स को खुद ओपन कर लिया। इसके अलावा टैंग ने 9,500 चीनी युआन यानी करीब 1,07,222 रुपए और 7,000 चीनी युआन यानी करीब 79,032 रुपये में बेच दिए।

इसके बाद उसने बेचे गए आईफोन के पैसे से एक BMW कार किराए पर ली और सैर करने निकल गया। इस कार का किराया प्रतिदिन 600 चीनी युआन यानी करीब 6,772 रुपए चुकाया। साथ ही उसने बचे हुए पैसों में से खुद के लिए महंगे कपड़े भी खरीदे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago