धरती निगलि या फिर आसमान, आखिर कहाँ गायब हो गए आंदोलनकारी किसान ? : मैं हूँ फरीदाबाद

नमस्कार! मैं हूँ फरीदाबाद, अरे मैं आज उन किसानों का पता पूछने आया हूँ जो अचानक से गायब हो गए। क्या हुआ ? नहीं समझे ? मैं समझाता हूँ आपको मैं उन किसानों की बात कर रहा हूँ जिन्होंने मेरे प्रांगण कुछ दिनों से त्राहिमाम मचाया हुआ है।

पलवल से किसान बदरपुर बॉर्डर की ओर कूच कर रहे थे पूरे क्षेत्र ने ढोल बजाकर और फूल माला के साथ उनका स्वागत किया। लगातार दो दिन से किसान आगे बढ़ते जा रहे थे पर बीच में इन्हे रोक दिया गया।

धरती निगलि या फिर आसमान, आखिर कहाँ गायब हो गए आंदोलनकारी किसान ? : मैं हूँ फरीदाबाद

रविवार को किसानों के काफिले को बढ़खल सर्विस लेन पर रोक दिया गया। पुलिस ने अपने बल से किसानों के दिल्ली घेरने के मंसूबे को नाकामियाब कर दिया है। पर सोचने वाली बात यह है कि किसान जब आंदोलन नहीं कर पा रहे तो फिर वो गायब कहाँ हुए हैं।

किसानों को जमीन निगलि या फिर आसमान इसका पता नहीं चल पा रहा है। आज मेरे प्रांगण मे असमंजस और संशय के बोल बजते रहे पर किसी को किसानों का वजूद नहीं मिल पाया।

बात की जा रही थी कि किसान आज बदरपुर को घेरेंगे पर आज पूरा दिन मेरा प्रांगण खाली रहा। क्या किसान अपने आंदोलन को भूल गए हैं ? क्या एक किसान नेता की गिरफ्तारी से सभी किसानों का मनोबल टूट चुका है ?

पर सोचने वाली बात यह है कि अब किसान क्या करेंगे ? फरीदाबाद में किसानों के आंदोलन को रोकने की जद्दोजहद में प्रशासन कामियाब होता नजर आ रहा है।

लाख टके का सवाल यह है कि विषम परिस्थितियों के बीच किसान अपने काफिले को आगे कैसे बढ़ाएंगे? कहीं किसान टूट गए तो यह सरकार की जीत होगी।

खैर सरकार की बात करें तो उनका हाल फिलहाल बेहाल है। होना भी चाहिए जब अपने खेमे में हड़कंप मचता है तो खैर मनाना जरूरी हो जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago