कॉलेज स्टाफ ने पैसे जुटाकर छात्राओं के बीच किया निशुल्क किताबों का वितरण

राजकीय महिला महाविद्यालय नचैली में मेधावी योजना के तहत पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ की ओर से नए सत्र में दाखिला लेने वाली मेधावी छात्राओं को निशुल्क किताबें दी गई।

ग्रामीण आँचल की बेटियों को उच्च शिक्षा की प्रति प्रोत्साहित करने के और महामारी के बीच मुश्किल समय में आर्थिक मदद देने के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा पहले से ही योजना को तैयार कर लिया गया था। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को साकार करते हुए सोमवार को प्रथम वर्ष की छात्राओं को स्टाफ की मदद से किताबें दान की गई हैं।

कॉलेज स्टाफ ने पैसे जुटाकर छात्राओं के बीच किया निशुल्क किताबों का वितरण

कॉलेज की स्थापना प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रदेशभर में खोले गए महिला कॉलेजों के दौरान वर्ष 2018 में की गई थी। इसमें बीए और बीकॉम के दो कोर्सों में कुल 240 सीटें मौजूद हैं। छात्राओं ने निशुल्क किताबें देने की योजना को लागू करने के लिए कॉलेज के पूरे स्टाफ ने आर्थिक सहयोग दिया है।

प्राचार्या की ओर से बनाई गई मुहीम में सभी अपने वेतन से धनराशि दान की है। पहली बार लागू की गई इस योजना के तहत आपसी सहयोग से करीब 50 हजार की धनराशि जोड़कर छात्राओं के लिए किताबें खरीदी गई हैं। जो छात्राएं इस साल परीक्षा में बेहतरीन अंक लेकर आएंगी उन्हें अगले साल के लिए भी किताबें देने की योजना बनाई गई है।

कॉलेज में आर्ट्स व कॉमर्स दो कोर्स कराए जा रहे हैं। निशुल्क किताबों की योजना का लाभ दोनों ही कोर्सों के तहत प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाली छात्राओं को दिया गया है। इस समारोह में बाहरवीं में 65 फीसदी अंक लाकर आर्ट्स में दाखिला लेने वालीऔर 70 फीसदी अंक लाकर कॉमर्स में दाखिला लेने वाली छात्राओं को महाविद्यालय परिवार की ओर से निशुल्क किताबें वितरित की गई।

योजना के तहत बीए प्रथम वर्ष की कुल 37 छात्राओं और बीकॉम वर्ष की कुल 25 छात्राओं को किताबें दी गई हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago