Categories: Crime

मोस्टवॉन्टेड सूची में शामिल 5 हजार के इस इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला पुलिस द्वारा मोस्टवांटेड के सफाये के लिए चलाये गये अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 ने फरीदाबाद के सीकरी इलाके में हुई केंटर लूट के मामले में मुख्य आरोपी शाकिर उर्फ पहलवान पुत्र सुमेर निवासी गांव सराय खटेला जिला पलवल को फरवरी 2020 में हुई लूट के अभियोग में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मोस्टवॉन्टेड सूची में शामिल 5 हजार के इस इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि एक आइशर केंटर चालक दिल्ली से केटरिंग का सामान लेकर सीकरी एरिया स्थित मैरिज गार्डन में खाली करने के बाद केंटर को बाहर सड़क पर साइड में लगा कर सो रहा था, जो आरोपी ने अपने साथी मुन्ना और यूसुफ और अन्य के साथ मिलकर योजना अनुसार चालक को जबरदस्ती नीचे खिंच कर मारपीट की ओर अवैध हथियार से जान से मारने की धमकी देकर केंटर को लूट कर ले गए थे।

जिस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज किया गया था।

मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 को सौंपी गई थी जिस पर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को सूत्रों से मिली सूचना पर गिरफ्तार किया है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित है। मुख्य आरोपी शाकिर जो कि इस लूट में मुख्य योजनाकर्ता व लूट के सामान को ठिकाने लगाने में मुख्य आरोपी है।

आरोपी पर आईसर कैंटर लूट के अभियोग के अलावा पलवल जिले में लूट पाट के मुंड कटी थाना में 6 मुकदमे दर्ज है।

पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी और वारदात में लूटी गई आईसर कैंटर को बरामद किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago