Categories: Faridabad

आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धरमवीर भड़ाना को किया घर में नजरबंद

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि अधिनियमो के विरोध में किसानों द्वारा घोषित भारत बंद मे आम आदमी पार्टी द्वारा दिए गए समर्थन के चलते फरीदाबाद पुलिस ने एहतियातन पार्टी के जिलाध्यक्ष धरमवीर भड़ाना को सुबह उनके घर मे ही नजरबंद कर दिया।

पुलिस ने उनके सेक्टर 21 डी स्थित निवास पर सुबह से ही घेराबंदी कर दी। आप नेता धरमवीर भड़ाना ने सरकार के इस कदम को तानाशाहीपूर्ण बताते हुए कड़े सब्दो में इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार दमनात्मक तरीके से किसानों के आंदोलन को दबाना चाहती है।

आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धरमवीर भड़ाना को किया घर में नजरबंद

मगर देश का किसान किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी हर हालात मे किसानों के साथ है ओर जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होती हम चुप बैठने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब किसानों के हित की बात की तो उनको जबरन गिरफ्तार कर लिया गया।

फरीदाबाद पुलिस ने मेरे घर पर मुझे नजरबंद कर दिया, मगर मोदी सरकार यह जान ले सरकार के इस तानाशाही रवैए से हम डरने वाले नहीं है। किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago