Categories: Crime

गिल्ली-डंडा का खेल बना मौत का कारण , हारने पर जान लेकर उतारी रंजिश

क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने गिल्ली डंडा के खेल में जीत हार को लेकर हुए झगड़े के दौरान चाकू से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल हुई है।

गिल्ली-डंडा का खेल बना मौत का कारण , हारने पर जान लेकर उतारी रंजिश

आरोपी की पहचान सचिन उर्फ सूरज पुत्र चंद्रेश्वर निवासी सूर्य विहार पल्ला के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि मामला थाना पल्ला एरिया का है। घटना 2 दिसंबर 2020 की है। घटना से करीब 8-10 दिन पहले आरोपी सचिन उर्फ सूरज उपरोक्त का झगड़ा कार्तिक निवासी पल्ला और मृतक महावीर निवासी पल्ला से गिल्ली डंडा के खेल में जीत हार को लेकर हो गया था।

दिनांक 02.12.2020 को आरोपी खेल रहा था उसी दौरान कार्तिक की बहने वहां से गुजर रही थी जिस पर आरोपी ने कार्तिक की बहन को कुछ गलत शब्द कह दिया जिस पर कार्तिक ने आरोपी को धमकाया तथा अपने साथी महावीर व दो तीन अन्य साथियों के साथ आरोपी के साथ मारपीट करने लगे उसके बाद आरोपी ने अपनी पेंट की जेब से चाकू बटनदार निकालकर महावीर को मारा जिससे महावीर नीचे गिर गया और आरोपी ने नीचे गिरे हुए महावीर पर लगातार चाकू से 15 वार किए जिससे महावीर की मौके पर ही मृत्यु हो गई आरोपी महावीर को मरा हुआ समझकर मौका से भाग गया था।

जिस पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला थाना पल्ला में दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 को सौंपी गई थी, क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने सूत्रों के माध्यम से आरोपी को दबोच ने में सफलता हासिल हुई है।

पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago