Categories: Politics

पंजाब के सांसद और विधायकों को समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचे विधायक नीरज शर्मा

जंतर मंतर नई दिल्ली किसान विरोधी कानून के समर्थन में धरने पर बैठे पंजाब के सांसद और विधायकों को समर्थन देने फरीदाबाद एनआईटी विधायक नीरज शर्मा आज जंतर मंतर पहुंचे। टीम पंडितजी और सिख समाज के प्रतिनिधियों के साथ यहां पहुंचे श्री शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की ओर से इस आंदोलन को समर्थन प्रदान किया।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि बेशक हरियाणा और पंजाब सरकारों के बीच कुछ विषयों को लेकर मतभेद है लेकिन फिर भी किसानों का मुद्दा इतना बड़ा है कि इन सब बातों को फिलहाल दरकिनार करते हुए किसानों के समर्थन में खड़े होने की जरूरत है।

पंजाब के सांसद और विधायकों को समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचे विधायक नीरज शर्मा

धरना दे रहे पंजाब लुधियाना से सांसद सरदार रवनीत सिंह जी, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, जीरा पंजाब से विधायक सरदार कुलबीर सिंह जीरा व अन्य विधायकों को श्री शर्मा ने भरोसा दिलाया कि आप पंजाब से यहां आया हुआ स्वयं को अकेला मत समझना फरीदाबाद से टीम पंडित जी विधायक नीरज शर्मा तन मन धन से आपके साथ हैं जहां जैसी जरूरत पड़ेगी हम आपके साथ हैं।


श्री शर्मा ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए कि सरकार लाखों करोड़ों रुपए रैन बसेरों पर खर्च करती है लेकिन सांसद और विधायक खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे हैं उन्हें तंबू लगाने तक की मंजूरी प्रदान नहीं की जा रही है। इससे सरकार और सरकार में बैठे लोगों के अमानवीय व्यवहार का पता चलता है।

इस मौके पर गुरद्वारा सिंह सभा जवाहर कॉलोनी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह जी ने अपनी कमेटी के साथ लुधियाना से सांसद सरदार रवनीत सिंह जी, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, खदुरसाहिब से सांसद जसबीर सिंह गिल जी,जीरा पंजाब से विधायक सरदार कुलबीर सिंह जीरा व अन्य विधायकों सरोपा पहनाकर समर्थन किया।

इस मौके पर श्री राजेश आर्य जीए राष्ट्रीय सचिव इंटक, इकबाल कुरेसी जी प्रदेश सचिव, यूथ कांग्रेस, सरदार बंटी जी, सरदार रंजोत जी, सरदार हरजिंदर मेहंदीरत्ता जी,सरदार आत्माराम जी, सरदार रेशम सिंह जी,सरदार बलजीत सोढ़ी जी व अन्य साथी उपस्थित रहे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago