Categories: International

जानिए आख़िर कहा है विश्व का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, 50 लाख से भी ज्यादा मुर्दे है यहां दफन

दुनिया में कई ऐसी जगह है जहां पर आपको अजूबे चीज़ देखने को मिल ही जाएगा। कई ऐसी जगह जिसे देखने के बाद हैरान रह जाएंगे। देश में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे लेकिन क्या आपने दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान देखा है तो चलिए आज आपको इस बारे बताते है।

इराक के नजफ में दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है, जिसे वादी-उस-सलाम भी कहा जाता है, जिसका मतलब है वैली ऑफ पीस। लगभग 6 लाख की आबादी वाले शहर के मध्य की करीब 1485 एकड़ जमीन में फैला है ये कब्रिस्तान।

बताया जाता है कि दुनिया के इस सबसे बड़े कब्रिस्तान में अब तक लगभग 5 मिलियन लोगों की लाशें दफन हैं। आपको बता दे कि ईराक हमेशा से ही आतंकियों का केंद्र रहा है, यहां पर इतने ज्यादा आतंकी हमले होते हैं कि हर रोज लगभग 200 से ज्यादा मुर्दों को दफनाया जाता है। इस कब्रिस्तान में अभी तक 50 लाख शिया मुस्लिमों के शव दफनाए जा चुके हैं।

वहीं खास बात ये है कि ये कब्रिस्तान केवल इराक के लोगों के लिए ही नहीं है। ISIS का आतंक बढऩे के बाद यहां रोज होने वाली मौतों की संख्या दोगुनी हो गई है। ये कब्रिस्तान इतना फेमस और विशालकाय हो गया है कि हर साल लाखों लोग सिर्फ इस कब्रिस्तान को ही देखने आते हैं। बताते चले कि इस कब्रिस्तान में मकबरा भी बना हुआ है। ISIS से मुकाबला होने से पहले लड़ाके यहां जरूर आते हैं।

ये लोग मन्नत मांगते हैं कि अगर जंग में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें यहीं दफनाया जाए। दुनिया भर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते हैं। इन कब्रों को ईंटों, प्लास्टर और कैलिग्राफी से सजाया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago