जल्द होगा दूध का दूध और पानी का पानी जब नगर निगम धरदबोचेगा पानी माफियाओं को, जानें कैसे

स्मार्ट सिटी के लाए जाने वाला फरीदाबाद अनेकों छोटी बड़ी परेशानियों से जूझ रहा है। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा है। जिसके चलते स्थानीय निवासियों को काफी मशक्कत करके दिन के पानी का गुजारा और बंदोबस्त करना पड़ता है। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए नगर निगम पेयजल का ऑडिट करवाएगा। इतना ही नहीं गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा करीब 60 नए टैंकर भी खरीदे जाएंगे साथ ही पुराने टैंकरों की भी सफाई और मरम्मत करवाई जाएगी।

जल्द होगा दूध का दूध और पानी का पानी जब नगर निगम धरदबोचेगा पानी माफियाओं को, जानें कैसे

इसकी जानकारी नगर निगम के मुख्य अभियंता बिरेंद्र कर्दम ने देते हुए कहा कि पेयजल संकट से निपटने के लिए पानी का आर्डर टैंकरों की खरीदारी और पुराने टायरों की सफाई कराने का निर्णय नगर निगम द्वारा लिया गया है। लोगों किसी प्रकार की कोई असुविधा और दिक्कत ना हो इसके लिए भी चाक-चौबंद प्रबंध नगर निगम द्वारा किए जा रहे हैं।

बता दें यमुना किनारे लगाए गए करीब 11 रेनी वेल और शहर में लगे करीब 1380 ट्यूबवेल से मिलने वाले पानी का नगर निगम ऑडिट करवाएगा। बता दें कि यह पहली बार होगा जब नगर निगम पानी का ऑडिट करेगा प्रत्येक गर्मी में पेयजल संकट को लेकर शहरों में कई जगह धरने प्रदर्शन किए जाते हैं। स्थानीय निवासी अपनी मौलिक अधिकार और सुविधा पाने के लिए प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाते हैं। नगर निगम द्वारा पानी की उपलब्धता करवाए जाने के बावजूद भी हर गर्मी के मौसम में पानी की कमी बनी रहती है।

नगर निगम पानी का ऑडिट करने के साथ-साथ जिन इलाकों में पानी माफिया सक्रिय हैं उन पर भी लगाम कसने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। बता दें कि जहां से पानी माफिया नगर निगम के पानी को ही टैंकरों के माध्यम से दिल्ली और फरीदाबाद पलवल की औद्योगिक इकाइयों में अपूर्ति करता है।

कई सेक्टर एनआईटी बढ़कर की कॉलोनियों और एनएच के कई इलाकों में लोगों ने नगर निगम के पानी पर ही आरो प्लांट लगाए हुए हैं और उस पानी को ही धड़ल्ले से बेचते हुए अपना कारोबार करते हैं। नगर निगम ने ऐसे पानी माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago