महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रेडक्रास सोसायटी की पहल, भेंट में दिया यह बड़ा उपहार

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें घर बैठे रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए जिला रेडक्रास सोसायटी ने पहल की है। इसी के तहत तिगांव निवासी 70 प्रतिशत दिव्यांग महिला जयवती पत्नी पप्पू को जिला रेडक्रास सोसायटी ने गुजर-बसर के लिए सिलाई मशीन भेंट की। यह सिलाई मशीन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लाइफ मेंबर निर्मल गोयल के सौंजन्य से उपलब्ध कराई गई।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रेडक्रास सोसायटी की पहल, भेंट में दिया यह बड़ा उपहार

उक्त दिव्यांग गरीब महिला को सिलाई मशीन भेंट करते हुए जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने कहा कि दिव्यांग जयवती का पति पप्पू भी बेरोजगार हैं और उनके तीन बच्चे हैं, जिसके चलते उनका घर-परिवार बड़ी मुश्किल से चल रहा था इसलिए महिला की सहायता व जीवन यावन करने हेतु उसे सिलाई मशीन भेंट की गई। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रास सोसायटी गरीब व जरूरतमंद लोगों विशेषकर महिलाओं की समय-समय पर मदद करता रहता है ताकि वे अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण में सहायक बन सकें।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सोसायटी इसी तरह महिलाओं की हरसंभव मदद को तत्पर रहेगा। इसके लिए जरूरतमंद व गरीब महिलाएं जिला रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सहसचिव बिजेंद्र सौरोत, सहायक पुरुषोत्तम सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago