ई-ऑफिस लागू करने में फरीदाबाद ने किया बेहतरीन कार्य, CMGGA के परियोजना निदेशक का बयान

सीएमजीजीए के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि ई-ऑफिस लागू करने का उद्देश्य प्रशासन के सभी विभागों में पेपर रहित कार्य व समयबद्ध कार्यशैली को लागू करना है। ऐसे में सभी विभाग ई-ऑफिस का प्रयोग करें। फरीदाबाद जिले ने इस दिशा में अब तक बेहतरीन कार्य किया है और अधिकतर कार्यालयों को ई-ऑफिस से जोड़ दिया है।

वह शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में एडीसी सतबीर मान ने जिला फरीदाबाद में चल रही अंत्योदय सरल केंद्र व ई-ऑफिस सिस्टम की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ई-ऑफिस लागू करने में फरीदाबाद ने किया बेहतरीन कार्य, CMGGA के परियोजना निदेशक का बयान

डॉ. गुप्ता ने वीसी में निर्देश दिए कि सभी अपने कार्यालय में ई-ऑफिस प्रक्रिया के माध्यम से ही फाइल प्रक्रिया को अपनाएं। किसी भी रूप से इस सिस्टम में ढिलाई न बरती जाए और जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से मास्टर ट्रेनर द्वारा विभागीय कर्मचारियों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षण दिया जाए।

सीएमजीजीए के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि लोगों की शिकायतों व समस्याओं के निराकरण के लिए हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई सीएम-विंडो सिस्टम योजना में भी फरीदाबाद जिला प्रशासन सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने फरीदाबाद जिला के सीएम विंडो सिस्टम को प्रभावी ढंग से जरूरतमंद लोगों के समाधान में निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सीएम विंडो सिस्टम लोगों को जल्द व बेहतर तरीके से समाधान करने की महत्वाकांक्षी योजना है जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं मॉनिटर कर रहे हैं। वहीं अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में भी फरीदाबाद जिला प्रशासन की कार्यशैली की उन्होंने सराहना की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में सीटीएम राकेश कुमार, सीएमजीजीए रूपाला सक्सेना, डीआईओ मुनीष गुप्ता, एडीआईओ विपिन गोयल भी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago