स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए फरीदाबाद की तैयारी पर पानी फेर रहा इकोग्रीन, नहीं कर रहा दिशा-निर्देशों का पालन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत फरीदाबाद पूरी तरह से खुद को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। 2021 में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए भी पूर्ण रूप से फरीदाबाद में सुधार कार्य और शहर का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। पर नगर निगम द्वारा चलाये जाने वाले जिला सुधार और स्वच्छता अभियान पर इकोग्रीन की गाड़ियां ही पानी फेर रही हैं। घर- घर से कचरा एकत्र करने के मामले में इकोग्रीन कंपनी स्वच्छ भारत मिशन के दिशा- निर्देशों का पालन नहीं कर रही हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए फरीदाबाद की तैयारी पर पानी फेर रहा इकोग्रीन, नहीं कर रहा दिशा-निर्देशों का पालन

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्यूंकि, किसी भी वार्ड में इकोग्रीन की गाड़ियों के आने और कूड़ा इकट्ठे करने का कोई तय समय नहीं है। जिसके चलते सभी वार्ड के स्थानीय निवासियों को दिक्कत और परेशानी झेलनी पड़ती है। इतना ही नहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के काम की निगरानी शुरू कर दी है। बताया यह भी जा रहा है कि कई वार्डों की इकोग्रीन गाड़ियां गीला और सूखा कूड़ा अलग नहीं करती हैं जिसकी वजह से कूड़ा डिस्पोजल में परेशानी होती है।

एसबीएम के दिशा निर्देशानुसार कचरा एकत्र करने का समय तय होना चाहिए जैसा कि इंदौर नगर निगम ने किया था बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम काफी हद तक इंदौर के नगर निगम की कार्यशैली से प्रेरित हुआ है। जिसके बाद फरीदाबाद में भी इंदौर नगर निगम की कार्य शैली को अपनाया गया। बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रह चुका इंदौर शहर काफी पैरामीटर्स पर खरा उतरा है। स्वच्छ भारत मिशन की टीम अब इको ग्रीन के काम पर भी निगरानी कर रही है। इकोग्रीन कंपनी ने दिसंबर 2017 में घर-घर से कचरा इकट्ठा करने का काम शुरू किया था।

निगमायुक्त डॉ यश गर्ग की ओर से इकोग्रीन कंपनी से कहा गया है कि लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए वाहनों के जाने का समय तय किया जाए। निगमायुक्त डॉ यश गर्ग का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए इकोग्रीन को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए खास निर्देश दिए गए हैं। इकोग्रीन की गाड़ियों का समय तय किया जाए और क्षेत्रीय निवासियों को परेशानी ना हो इसके लिए भी कंपनी को हिदायत दी गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago