Categories: Politics

किसानों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा के डिप्टी सीएम ने रक्षा मंत्री एवम् केंद्र मंत्री से करी मुलाकात

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को दिल्ली में तीन वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और किसानों के मसले पर जल्द सहमति बनाने की अपील की। दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की और सभी से गतिरोध जल्द खत्म करवाने की अपील की।

राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के विषय को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें अगले 24 से 48 घंटों में गतिरोध खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सहमति बनाने के पक्षधर हैं और इसीलिए अब तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

किसानों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा के डिप्टी सीएम ने रक्षा मंत्री एवम् केंद्र मंत्री से करी मुलाकात

उन्होंने कहा कि कुछ विषयों पर दोनों पक्ष एकमत हुए तभी एक के बाद एक करके छह दौर की बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को भेजे गए 24 पेज के प्रस्ताव में न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने पर सहमति जताई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने फिर कहा कि वे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे डिप्टी सीएम के पद पर किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित कर रहे हैं और अगर एमएसपी व्यवस्था पर कोई आंच आई तो पद पर नहीं रहेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार देश में अधिकतम फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है और इस वर्ष भी अधिकतम किसानों को इसका लाभ मिला है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात में किसानों से बातचीत को प्राथमिकता के आधार पर करने और सकारात्मक हल निकालने की वकालत की है। दो सप्ताह से चल रहे गतिरोध पर दुष्यंत चौटाला की ये पहल काफी महत्वपूर्ण है और इससे दोनों पक्षों को समाधान की उम्मीद बंधी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago