स्मार्ट बनने की राह पर फरीदाबाद, अब आनॅलाइन होगा आपकी शिकायतों का निवारण, जानें कैसे

उपायुक्त यशपाल ने आज शनिवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला में सीएम विन्डो, सरल केन्द्र और अन्य विभागों में आई आनॅलाइन शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार सभी विभागों से सम्बन्धित आनॅलाइन आने वाली शिकयतो के निपटान अधिकारी प्रत्येक सप्ताह पूरा करना सुनिश्चित करें।

स्मार्ट बनने की राह पर फरीदाबाद, अब आनॅलाइन होगा आपकी शिकायतों का निवारण, जानें कैसे

सीएम विन्डो तथा सरल केन्द्र पर आई हुई अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निपटान आनॅलाइन ही निपटारा सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आनॅलाइन पर आई शिकायतों का निपटान सरकार द्वारा जारी निर्धारित समयावधि में आनॅलाइन ही पूरा करने के लिए एनआईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के तालमेल बनाकर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूरा करना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने श्रम,परिवहन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोजगार, वन, समाज कल्याण, जिला विकास एवं पंचायत, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, एमसीएफ, खाद्य एवं आपूर्ति,स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों की एक एक करके अधिकारियों के साथ आनॅलाइन आई शिकायतों की समीक्षा भी की और अधिकारियों को शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिये और कहा कि आनॅलाइन शिकायतों के निवारण के लिए कोई पेन्डिगं ना छोड़े। सरकार द्वारा आम जन को आनॅलाइन अधिक से अधिक सरकारी सुविधाओं को क्रियान्वित करने के लिए गम्भीरता से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आन लाइन में तकनीकी खामी के लिए एनआईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखें। उपायुक्त यशपाल ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को शो काज नोटिस जारी करने के भी आदेश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया,डीडीपीओ राकेश मोर, एमसीएफ के ज्वाइंट कमीश्नर अटकान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago