हरियाणा के दूल्हे की दिलदारी ने कर दिया सबको हैरान, खबर पढ़ कर आप भी बोलेंगे दूल्हा हो तो इसके जैसा

शादी एक ऐसा बंधन होता है जो सबके जीवन में बहुत एहमियत रखता है। लड़का और लड़की, दोनों के लिए ही शादी का एक एक पल इतना ख़ास होता है कि दोनों उन पलों की मीठे याद को समेट, एक एक मंज़र अपनी आँखों में बसा लेना चाहते हैं। किसी ने ठीक ही कहा है शादी दो लोगों का जीवन भर साथ रहने का इरादा नहीं बल्कि दो दिल एक जान होने का वादा। शादी के पलों को अपने पार्टनर के लिए और भी ख़ास और यादगार बनाने के लिए लोग तरह तरह के यूनीक तरीके खोजते हैं।

हरियाणा के दूल्हे की दिलदारी ने कर दिया सबको हैरान, खबर पढ़ कर आप भी बोलेंगे दूल्हा हो तो इसके जैसा

इसी सोच के साथ दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल के गांव गोविंदपुरा का युवा बिजनेसमैन गांव मांढी हरिया में आयोजित शादी समारोह के बाद अपनी दुल्हनिया को हेलीकाप्टर में लेकर रवाना हुआ। आमतौर पर लड़की की अपने घर से विदाई भावुक पल होता है पर हरियाणा के इस युवक ने उसको रोमांचक बनाने के लिए अपनी नयी नवेली दुल्हन की विदाई हेलीकाप्टर में प्लान बनाया। जिसे देख दुल्हन के होश उड़ गए और वह रोना धोना छोड़ ख़ुशी से झूम उठी।

विदाई की जगह पर हेलीकाप्टर खड़ा देख लड़की के परिवार वाले भी दंग रह गए। इतना ही नहीं, लड़के की दरियादिली की दास्तां काफी लम्बी है। बता दें कि लड़के ने न सिर्फ लड़की को सर-आँखों पर बैठाया बल्कि लड़कीवालों से शगुन में सिर्फ एक रुपया व नारियल ही लिया। मूलरूप से बाढड़ा के गांव गोविंदपुरा तथा वर्तमान में दिल्ली के रोहिणी निवासी संजीत कुमार बिजनेसमैन है।

गांव गोविंदपुरा में मंदिर में पूजा-अर्चना व अन्य रस्में निभाने के बाद दूूल्हा-दुल्हन दोनों फिर से हेलीकाप्टर में ही गांव मांढी हरिया में पहुंचे। यहां पर दुल्हन सोनिया की दोबारा स्वजनों से पगफेर व मिलनी करवाकर बारात हेलीकाप्टर में ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से बाढड़ा थाना पुलिस भी वहां मौजूद रही। इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी हेलीपैड पर तैनात किया गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago