Categories: India

विश्व के टॉप 10 अमीरों को लिस्ट से बाहर हुए मुकेश अंबानी, जानिए कैसे कम हुई अंबानी की दौलत

मुकेश अंबानी जो भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर इंसान अब वो दुनिया की टॉप 10 की सूची से बाहर हो गए हैं। अब वो 11 वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 70.1 बिलियन डॉलर हो गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में लगातार गिरावट आने के कारण मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की फोब्र्स लिस्ट से बाहर हो गए हैं। सर्जी ब्रिन और स्टीव बॉल्मर ने उन्हें पछाड़ते हुए 11 वें स्थान पर धकेल दिया है। आपको बता दे कि फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी अब 74.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर हैं।

लिस्ट में सबसे ऊपर अमेजन के ओनर जेफ बेजोस 181.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे आए थे RIL का मुनाफा 15 परसेंट गिरकर 9,570 करोड़ रुपये रहा। कोरोना संकट की वजह से ईंधन की डिमांड में भारी कमी देखने को मिली. रेवेन्यू भी 24 परसेंट गिरकर 1.16 लाख करोड़ रहा है। बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।

16 सितंबर को कंपनी का शेयर 2,324.55 रुपए के भाव से ट्रेड कर रहा था, जबकि 20 नवंबर को 18 प्रतिशत फिसलकर 1,899.50 पर बंद हुआ था। बता दें कि फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है।

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है. जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago