Categories: Faridabad

सांसद-विधायक सहित हजारों लोगों ने दी पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भाई को श्रद्धांजलि

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई स्वर्गीय विनोद गोयल की रस्म पगड़ी और श्रद्धांजलि सभा में हजारों लोगों ने स्व. विनोद गोयल को श्रद्धांजलि दी और पीडि़त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।

कोरोना के बीच आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए लोगों ने स्व. विनोद गोयल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए लोगों ने कहा कि विनोद गोयल सौम्य एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके जाने से समस्त परिवार जहां शोक संतृप्त है, वहीं उनके चाहने वाले एवं जानकार लोगों को भी भारी ठेस पहुंची है।

सांसद-विधायक सहित हजारों लोगों ने दी पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भाई को श्रद्धांजलि

भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनो को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल जैन सपत्नी पीडि़त परिवार को ढंाढस बंधाने पहुंचे जबकि विधायक नयनपाल रावत, राजेश नागर, नरेंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद अवतार भड़ाना सहित शहर के औद्योगिक, सामाजिक व धार्मिंक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्व. विनोद गोयल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रमुख समाजसेवी व पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल की श्रद्धांजलि सभा रविवार को उनके निवास स्थान सैक्टर-17 में आयोजित की गई कोरोना को ध्यान में रखते हुए श्रद्धांजलि सभा का समय दो घंटे दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक रखा गया ताकि एक ही समय पर ज्यादा लोग इकठ्ठे न हो पाएं श्रद्धांजलि सभा के दौरान न केवल सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया बल्कि सभी के लिए मास्क, सेनीटाइजर की व्यवस्था भी की गई। कोरोना को ध्यान में रखते हुए श्रद्धांजलि सभा को बड़े स्तर पर आयोजित न कर घर पर ही रखा गया ।

गौरतलब है कि विनोद गोयल समाचार पत्रों के कई दशकों पुराने वितरक थे और अपने मृदुभाषी व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे। उनका 30 नवम्बर को आकस्मिक निधन हो गया जिससे पूरे शहर में शोक की लहर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago