कूड़े से उठा कर गरीब किसान ने लगाया था गले, 25 साल बाद चुकाया कुछ ऐसे एहसान

ऐसा कहा जाता है कि भारत देश किसान और जवान के कंधो के बल पर ही टिका हुआ है। इसलिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने “जय जवान जय किसान” का नारा भी दिया था।

कुछ ऐसी ही कहानी बताने जा रहे है जिसे सुनने के बाद आप भी एक किसान की तारीफ करेंगे। दरअसल एक किसान ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो अच्छे अच्छे से नहीं हो पाता। जी हां एक किसान ने ऐसा काम किया जिसका नतीजा उसे 25 साल बाद मिला।

कूड़े से उठा कर गरीब किसान ने लगाया था गले, 25 साल बाद चुकाया कुछ ऐसे एहसान

आप सभी को पता है कि किसान की स्थिति बेहद खराब होती चली जा रही है। किसान अपने परिवार का भरण पोषण बड़े ही दिक्कतों में कर पाते है। ऐसे में जब किसान ऐसा काम कर देते तो क्या कहना। आपको बता दे कि किसान के इस काम की हर जगह चर्चा और तारीफ हो रही हैं।

क्योंकि इस काम को करना हर किसी के बस में नहीं है। चलिए आपको पूरा वाक्या बता देते है। सोबरन नामक किसान ठेले पर सब्जी बेचकर अपना गुजारा किया करता था। लेकिन उसने आज अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करवा दी है। उसकी बेटी को इस परीक्षा में पास होकर पोस्टिंग भी मिल चुकी है।

वहीं सोबरन ने मीडिया को बताया कि जब वह 30 साल का था तब वो सब्जी बेचा करता था। तभी उसे कूड़े से एक लड़की की रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर सोबरन उस बच्ची के पास चला गया और उसे उठाकर गले से लगा लिया।

ये भी बता दे कि उस समय सोबरन की शादी भी नहीं हुई थी फिर उसने शादी नहीं करने का फैसला लिया। इसके बाद उसने लड़की का नाम ज्योति रखा। उसे पाल पोसकर बड़ा किया। ज्योति ने 2013 में कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएशन की। इसके बाद ज्योति ने लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा भी पास कर ली। 25 साल की ज्योति ने यह साबित कर दिया की कूड़े से उठाकर उसके पापा ने कोई भी गलती नहीं की है।

उसके पिता ने जो किया वह ठीक किया। वहीं सोबरन ने आगे कहा कि 25 साल की ज्योति ने यह साबित कर दिया की उसे उस दिन लड़की नहीं बल्कि हीरा मिला था जो आज बुढ़ापे की लाठी बन चुकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago