Categories: India

राष्ट्रपिता गांधीजी के परपोते की हुई मौत…जानिए आखिर कौन है गांधी जी के परपोते

पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनिया भर में महामारी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अब ऐसे में कई कोरोना के चपेट में आने से मौत हो गयी है तो कुछ इसे मात देकर बाहर आ गए।

अब वहीं कोरोना से हाल ही में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीकी मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया के निधन की खबर सामने आई है। वहीं सतीश धुपेलिया की मौत भी कोरोना वायरस की वजह से हुई है। 66 साल के सतीश धुपेलिया ने तीन दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था।

सतीश धुपेलिया की बहन उमा उनकी मौत से सदमे में हैं। उमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था। निमोनिया के इलाज के लिए पिछले एक महीने से वो अस्पताल में भर्ती थे। आपको बता दे कि धुपेलिया की उमा के अतिरिक्त एक और बहन हैं जिनका नाम कीर्ति मेनन है।

वह जोहानिसबर्ग में रहती हैं। तीनों भाई-बहन मणिलाल गांधी के वंशज हैं। महात्मा गांधी दो दशक तक दक्षिण अफ्रीका में रहने के बाद भारत में अपना काम जारी रखने के लिए स्वदेश लौट गए थे और अपने पुत्र मणिलाल को यहीं छोड़ आए थे।

धुपेलिया ने अपना ज्यादातर जीवन मीडिया में खासकर वीडियोग्राफर एवं फोटोग्राफर के रूप में बिताया। वह गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट के लिए भी सक्रियता से काम कर रहे थे। धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया-मेस्थरी ने इस बात की पुष्टि की कि उनके भाई की कोरोना वायरस संबंधित समस्याओं से मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के लिए वह एक माह अस्पताल में थे और वहीं वह संक्रमण की चपेट में आ गए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago